फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmi: उम्र संबंधी सवाल पर भड़कीं लक्ष्मी मांचू, कहा- 'महिलाओं को पूजा जाता है, जब काम पर निकलती हैं तब...'

Sat, 20 Sep 2025 08:51 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 20 Sep 2025 08:51 AM IST
सार

Lakshmi Manchu Complaint: अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू से एक व्यक्ति ने उम्र संबंधी सवाल पूछ लिया। इस पर अभिनेत्री भड़क गई हैं। उन्होंने इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
Lakshmi Manchu Accuses Journalist Of Body Shaming And Ageist Remark Files Complaint
लक्ष्मी मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम@lakshmimanchu
अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने तेलंगाना फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (टीएफसीसी) में औपचारिक रूप से एक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एक पत्रकार ने हाल ही में एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान उनके रूप और उम्र को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की। अभिनेत्री ने पत्रकार पर 47 साल की उम्र में उनके पहनावे के बारे में सवाल करने पर अपमान और अनादर का आरोप लगाया है।
Lakshmi Manchu Accuses Journalist Of Body Shaming And Ageist Remark Files Complaint
लक्ष्मी मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम
जवाबदेह ठहराए जाने की मांग की
खबरों के मुताबिक मांचू ने टीएफसीसी को एक लिखित बयान सौंपकर अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में बताया। उन्होंने दावा किया कि ये टिप्पणियां न केवल शर्मसार करने वाली थीं, बल्कि अपमानजनक भी थीं। अभिनेत्री ने चैंबर से अनुरोध किया है कि वह इस घटना का संज्ञान ले और पत्रकार को जवाबदेह ठहराए।

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: ‘गैंगस्टर’ फेम गायक जुबीन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा; अस्पताल में दम तोड़ा
Lakshmi Manchu Accuses Journalist Of Body Shaming And Ageist Remark Files Complaint
लक्ष्मी मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम@lakshmimanchu
अभिनेत्री ने लिखा खत
अपने लिखित बयान में अभिनेत्री ने लिखा 'भारत एक ऐसा देश है जो महिलाओं को शक्ति के रूप में पूजता है, फिर भी जब हम काम करने के लिए बाहर निकलते हैं, तो हमें अपमान और अनादर का सामना करना पड़ता है। यह जारी नहीं रह सकता। मैं न केवल खुद के प्रति, बल्कि उन सभी महिलाओं के प्रति भी ऋणी हूं जो मुझसे प्रेरणा लेती हैं कि मैं इस मुद्दे को उठाऊं। एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते मैं हमेशा जांच-पड़ताल के लिए तैयार रहूंगी। सवाल पूछने के नाम पर मैं अनादर को बर्दाश्त नहीं करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Manchu Accuses Journalist Of Body Shaming And Ageist Remark Files Complaint
लक्ष्मी मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम
उम्र संबंधी सवाल पर नाराज हुईं अभिनेत्री
हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में एक पत्रकार ने लक्ष्मी मांचू से 47 साल की उम्र में उनके पहनावे के बारे में पूछा। इस सवाल से अभिनेत्री नाराज हो गईं और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि क्या वह पुरुष अभिनेता से भी यही सवाल पूछेंगे।
विज्ञापन
Lakshmi Manchu Accuses Journalist Of Body Shaming And Ageist Remark Files Complaint
लक्ष्मी मांचू - फोटो : इंस्टाग्राम@lakshmimanchu
सुर्खियों में रही हैं लक्ष्मी
अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब ईडी ने उनसे एक अवैध सट्टेबाजी ऐप को बढ़ावा देने के मामले में पूछताछ की। 
लक्ष्मी मांचू ही एकमात्र सेलेब्रिटी नहीं हैं जो जांच के घेरे में हैं। इस मामले में अभिनेता प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती से भी पूछताछ की जा चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed