{"_id":"68ce0f98c60e5eb2ed0dfd0d","slug":"box-office-collection-report-jolly-llb-3-nishaanchi-ajey-mirai-and-lokah-2025-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box office collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'जॉली एलएलबी 3', जानें 'अजेय' और 'निशानची' का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box office collection: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर चमकी 'जॉली एलएलबी 3', जानें 'अजेय' और 'निशानची' का कलेक्शन
Sat, 20 Sep 2025 07:51 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:51 AM IST
सार
Box Office Collection Report: शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों 'जॉली एलएलबी 3', 'अजेय' और 'निशानची' का मिलाजुला कलेक्शन रहा। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 3, अजेय, निशानची
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इसमें 'जॉली एलएलबी 3', 'अजेय' और 'निशानची' शामिल हैं। इनमें से 'जॉली एलएलबी 3' ने अच्छी कमाई की है जबकि 'अजेय' और 'निशानची' के कलेक्शन ने निराश किया है। आइए जानते हैं शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अदाकारी वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कोर्टरूम ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', 'जॉली एलएलबी' की तीसरी किस्त है। इसमें सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी और गजराज राव भी अहम किरदार में हैं। इसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है।
पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा

अनुराग कश्यप और निशानची फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
निशानची
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'निशानची' 19 सितंबर को रिलीज हो गई। इस फिल्म से अनुराग को काफी उम्मीदें थीं लेकिन पहले दिन फिल्म के कलेक्शन ने निराश किया है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 25 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म से बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसमें वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार और मोहम्मद जीशान अय्यूब अहम किरदार में हैं।

अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
- फोटो : एक्स
अजेय
काफी इंतजार के बाद 19 सितंबर को फिल्म 'अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' रिलीज हो गई। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन इस फिल्म ने 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके निर्देशक रविंद्र गौतम हैं। फिल्म में अनंत जोशी ने सीएम योगी का किरदार निभाया है।

फिल्म 'मिराय'
- फोटो : x
मिराय
साउथ के अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराय' ने ओपनिंग डे पर और वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई घटी। बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने बृहस्पतिवार को 3.35 करोड़ रुपये कमाए। वहीं शुक्रवार को फिल्म की कमाई 2.50 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने अब तक टोटल 67.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।