{"_id":"68cd88b2b063442f320ea0d6","slug":"ajey-the-untold-story-of-a-yogi-day-1-box-office-collection-2025-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajey Day 1 Box Office Collection: सीएम योगी की बायोपिक की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajey Day 1 Box Office Collection: सीएम योगी की बायोपिक की सुस्त शुरुआत, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:16 PM IST
सार
Ajey The Untold Story Of A Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय द अनटोल्ट स्टोरी ऑफ ए योगी' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए क्या रहा ओपनिंग डे का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ लंबे इंतजार के बाद आज 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। रविंद्र गौतम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनंत जोशी सीएम योगी के किरदार में हैं। जानिए क्या रहा फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन।
2 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
- फोटो : एक्स
रिलीज के पहले दिन कमाए लाखों में
सीएम योगी आदित्यनाथ के संघर्षों और राजनीति में उनके वर्चस्व पर बनी फिल्म ‘अजेय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख रुपये कमाए। फिल्म का ये कलेक्शन शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक है। आपको बताते चलें कि फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। अब मेकर्स को वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़त मिलने की उम्मीद है।
3 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म का बजट?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बॉयोपिक का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए, तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर शुरुआती कलेक्शन में मात्र 19 लाख रुपये कमाए हैं। अगर आगामी शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन नहीं बढ़ता है, तो निर्माताओं के लिए फिल्म से निराशा हाथ लग सकती है। आकंड़े बता रहे हैं कि फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @samratcineindia
क्या है फिल्म की कहानी?
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि पूर्वांचल के दिग्गज नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिस कारण गोरखपुर में कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद अजय आनंद विद्यार्थी के रूप में कॉलेज में दाखिला लेते हैं और वहां की राजनीति में शरीक हो जाते हैं। इसके बाद वो सबके हित में आवाज उठाते हैं और सभी विद्यार्थी की पसंद बन जाते हैं। बाद में वो देशहित के लिए घर छोड़कर योगी बनने का फैसला करते हैं और अंतत: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते है। इसी पर केंद्रित रहती है कहानी।
विज्ञापन
5 of 5
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें अनंत जोशी, दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। इस फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।