{"_id":"68cd7d7b4b2368af5c05157d","slug":"anurag-kashyap-movie-nishaanchi-day-1-box-office-collection-2025-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nishaanchi Day 1 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'निशानची', पहले दिन मात्र इतनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nishaanchi Day 1 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'निशानची', पहले दिन मात्र इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:29 PM IST
सार
Nishaanchi Box Office Collection: अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'निशानची' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती कलेक्शन के मुताबिक ओपनिंग डे पर ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटती नजर आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
निशानची
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुराग कश्यप की नई गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'निशानची' आज 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को निर्देशक ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म की तरह बनाने का प्रयास किया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले दिन ही औंधे मुंह गिरती दिख रही है। शुरुआती कलेक्शन के मुताबिक 'निशानची' ने रिलीज के पहले दिन मेकर्स को निराश किया है। आइए जानते हैं क्या रही फिल्म की कमाई।
2 of 5
निशानची
- फोटो : एक्स
कैसी रही निशानची की ओपनिंग?
एक्शन-कॉमेडी और थ्रिलर से भरपूर ‘निशानची’ फिल्म ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन मात्र 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, फिल्म को समीक्षकों द्वारा सरहाना मिल रही है, लेकिन अभी तक यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में बिल्कुल नाकामयाब साबित होती दिख रही है।
3 of 5
फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
इस साल की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनी 'निशानची'
अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' ने पहले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने 2025 में सबसे कम कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में सबसे टॉप पर जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक 2025 में बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर सबसे कम कमाई करने के मामले में 'फुले' थी, जिसने 15 लाख रुपये कमाए थे। 'निशानची' ने 8 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ 'फुले' को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निशानची
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
'निशानची' फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक जैसे दिखने वाले लेकिन अलग-अलग मूल्यों वाले जुड़वा भाई की कहानी है। फिल्म में दोनों भाईचारे, विश्वासघात, प्रेम और मुक्ति का सामना करते हैं। इस फिल्म में आपको एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा का संगम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
निशानची
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म के कलाकार
‘निशानची’ फिल्म में अनुराग कश्यप ने कुछ नए कलाकारों को मौका दिया है। इस फिल्म से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे के अलावा वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।