{"_id":"687bec386f5f42369a06fe00","slug":"bollywood-legends-actors-of-80s-90s-ruling-still-suniel-shetty-sunny-deol-akshay-kumar-ajay-devgn-2025-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actor: सनी देओल से खिलाड़ी तक, इंडस्ट्री में आज भी कायम है 80 और 90 के दशक के इन सितारों का भौकाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actor: सनी देओल से खिलाड़ी तक, इंडस्ट्री में आज भी कायम है 80 और 90 के दशक के इन सितारों का भौकाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:55 AM IST
सार
Bollywood Actors Of 80s and 90s: वर्ष बीतते हैं और फिर दशक बीत जाते हैं। मगर, कुछ दिग्गजों का आकर्षण कभी कम नहीं होता। ऐसे ही हैं 80 और 90 के दशक के कुछ सितारे, जिनका जलवा आज भी कायम है।
हुनर के आगे दुनिया झुकती है। ऐसा ही कुछ हाल ही 80 और 90 के दशक के कुछ सितारों का, जिन्होंने तब भी स्टारडम का स्वाद चखा जब उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआत की। अब जब कई वर्ष बीत गए हैं, नए सितारे आ गए हैं उनका जलवा आज भी कायम है। उनकी प्रतिभा का लोहा दर्शक मानते हैं। जानिए
2 of 6
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड के अभिनेता जैकी श्रॉफ ने साल 1983 में फिल्म 'हीरो' से इंडस्ट्री में आगाज किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। जैकी श्रॉफ ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले संघर्ष का एक दौर देखा है। वे कभी चॉल में रहा करते थे। मगर, एक्शन के दम और अभिनय ने उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। एक्टर आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। जल्द ही वे सुनील शेट्टी के साथ वेब सीरीज 'हंटर 2' में नजर आएंगे।
3 of 6
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@ iamsunnydeol
सनी देओल
सनी देओल ने फिल्म 'बेताब' (1983) से अभिनय पारी शुरू की। राहुल रवैल निर्देशित फिल्म में सनी देओल को खूब पसंद किया गया। इसके बाद वे एक्शन स्टार के रूप में उभरे। आज भी उनके एक्शन का दम दिखाई देता है। इस साल उनकी फिल्म 'जाट' रिलीज हुई। आगामी समय में उनकी झोली में 'बॉर्डर 2', 'लाहौर 1947' और 'रामायण' सहित कई फिल्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुनील शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
सुनील शेट्टी
इस लिस्ट में एक्टर सुनील शेट्टी भी शामिल हैं। उन्होंने अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने फिल्म 'बलवान' ( 1992 ) से डेब्यू किया। आज भी उनके पास दिलचस्प फिल्मों और सीरीज के ऑफर आते हैं। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी सीरीज 'हंटर 2' है, जो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 24 जुलाई, 2025 से रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम- @akshaykumar
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से करियर की शुरुआत की। वे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार हैं। एक्शन से लेकर रोमांटिक और सस्पेंस थ्रिलर, कॉमेडी तक उन्होंने हर शैली की फिल्में की हैं। इस साल वे 'स्काई फोर्स' और 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्मों में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।