फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uorfi Javed: पैपराजी से चेहरा छिपाती नजर आईं उर्फी, बोलीं- मेरे होंठ सूज गए हैं; सोशल मीडिया पर साझा की वजह

Sun, 20 Jul 2025 12:15 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:15 AM IST
सार

उर्फी जावेद पैपराजी के सामने अक्सर अतरंगी अंदाज में आ जाती हैं। लेकिन हाल ही में वह पैपराजी से भागती दिखीं। मास्क पहने भी वह नजर आईं। इस वीडियो में वह पैपराजी को बताती दिखीं कि उनके होंठ सूज गए हैं? आखिर ऐसा कैसे और क्यों?

विज्ञापन
Uorfi Javed Got the fillers Removed from Her lips
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के सामने से भागती नजर आ रही हैं। वह पोज देने से भी बचती दिख रही हैं। उर्फी का कहना था कि उनके होंठ काफी सूज गए हैं। इसकी वजह वह पैपराजी को नहीं बताती हैं। लेकिन अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रॉब्लम को डिस्कस करती हैं।  


 

Uorfi Javed Got the fillers Removed from Her lips
उर्फी जावेद की इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वजह से सूज गए होंठ 
वायरल वीडियो से इतर उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट साझा की है। जिसमें वह लिखती हैं, ‘18 साल की उम्र से मैं लिप फिलर ट्रीटमेंट ले रही हूं। हाल ही में मैंने इन्हें रिमूव करवाया है।’ उर्फी कुछ दिन बिना लिप फिलर के ही नजर आएंगी। जल्द ही दोबारा इस ट्रीटमेंट को ले सकती हैं। इसी कारण से उनके होंठ सूज गए हैं। कई बार एलर्जी के कारण भी उर्फी के साथ ऐसा होता है।  

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


Uorfi Javed Got the fillers Removed from Her lips
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

अपनी एलर्जी पर भी बात की 
उर्फी अक्सर ही एलर्जी का शिकार भी होती हैं, जिससे उनके चेहरे पर सूजन आ जाती है। इस इंफ्लुएंसर ने बताया है कि वह इस दिक्कत का ट्रीटमेंट भी ले रही हैं। मगर जब-तब उनको यह समस्या आ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uorfi Javed Got the fillers Removed from Her lips
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i

इस शो को जीतकर चर्चा में आईं उर्फी 
हाल ही में उर्फी जावेद ने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ जीता है। इस शो को जीतने के कारण वह चर्चा में आईं। सोशल मीडिया पर उर्फी की खूब ट्रोलिंग भी हुई। साथ ही उन्हें कई यूजर्स ने भला-बुरा भी कहा, गालियां तक दी हैं। इस बात को उर्फी ने खुलकर सोशल मीडिया पर साझा किया था।  

विज्ञापन
Uorfi Javed Got the fillers Removed from Her lips
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं उर्फी 
कुछ समय पहले उर्फी की लाइफ को लेकर एक रियालिटी शो ‘फॉलो कर लो यार’ आया था। इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी को दिखाया था। साथ ही अपनी लाइफ, स्ट्रगल से जुड़ी कई बातें भी साझा की थी। साथ ही वह सोशल मीडिया पर तो एक्टिव रहती हैं, अक्सर अपने अतरंगी ड्रेसेस से जुड़े वीडियो साझा करती रहती हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed