सब्सक्राइब करें

Republic Day: ‘आरक्षण’ से लेकर ‘आर्टिकल 15’ तक, संविधान पर बनीं ये बॉलीवुड फिल्में; कईयों ने जीते नेशनल अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Jan 2025 10:22 AM IST
सार

Republic Day: आज 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कहानी संविधान के कुछ अनुच्छेदों के ईर्द-गिर्द है।

विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Indian Constitution Article 15 Section 375 Jai Bhim 420 IPC Aarakshan
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।  26 जनवरी 1950 भारत के इतिहास का वह दिन, जब भारत का संविधान लागू हुआ। आज देश के इस गौरवशाली दिवस पर हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बार में बता रहे हैं, जिनमें हमारे संविधान को शामिल किया गया है। उनकी कहानी संविधान के कुछ अनुच्छेदों के ईर्द-गिर्द है। चलिए जानते हैं... 

loader
Trending Videos
Bollywood Movies Based on Indian Constitution Article 15 Section 375 Jai Bhim 420 IPC Aarakshan
आरक्षण - फोटो : सोशल मीडिया

आरक्षण (2011)
फिल्म 'आरक्षण' संविधान में उल्लेखित आर्टिकल 16 (अनुच्छेद 16) पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया। फिल्म में सामाजिक और धार्मिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए भारत के सार्वजनिक क्षेत्र में अपनाई जाने वाली आरक्षण प्रणाली की अवधारणा को दिखाया गया है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, तन्वी आजमी, प्रतीक बब्बर और मनोज बाजपेयी जैसे सितारे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Indian Constitution Article 15 Section 375 Jai Bhim 420 IPC Aarakshan
अलीगढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

अलीगढ़ (2016)
फिल्म 'अलीगढ़' में धारा 377 की बात की गई। समलैंगिकों के अधिकार के लिए बनी धारा 377 की बात इस फिल्म में की गई थी। फिल्म में मनोज वाजपेयी ने एक एलजीबीटीक्यू कम्यूनिटी के शख्स का किरदार निभाया था।

Bollywood Movies Based on Indian Constitution Article 15 Section 375 Jai Bhim 420 IPC Aarakshan
न्यूटन - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूटन (2017)
राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म में संविधान के अहम अधिकार यानी वोटिंग के अधिकार पर बात की गई। इस फिल्म में राजकुमार राव को एक नक्सली इलाके में वोटिंग की जिम्मेदारी दी जाती है और राजकुमार राव वोटिंग करवाने के लिए सुरक्षा बलों से भी भिड़ जाते हैं। 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। इसी में अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया है।

विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Indian Constitution Article 15 Section 375 Jai Bhim 420 IPC Aarakshan
आर्टिकल 15 - फोटो : सोशल मीडिया

आर्टिकल 15 (2019)
इस फिल्म में 'आर्टिकल-15' की चर्चा की गई है। आपको बता दें कि आर्टिकल 15 कहता है कि राज्य अपने किसी नागरिक के साथ केवल धर्म, जाति, लिंग, नस्ल और जन्म स्थान या इनमें से किसी भी आधार पर कोई विभेद नहीं करेगा। इस फिल्म में दुष्कर्म के केस के जरिए आर्टिकल 15 के बारे में बताया गया। इसमें आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed