Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Movies Based on Kargil War Shershah Gunjan Saxena The Kargil Girl to Lakshya Loc Kargil Dhoop
{"_id":"66a1002b04938cf7840e38b1","slug":"bollywood-movies-based-on-kargil-war-shershah-gunjan-saxena-the-kargil-girl-to-lakshya-loc-kargil-dhoop-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध पर बनी वो शानदार फिल्में, जिनमें दिखी हमारे वीर योद्धाओं की शौर्यगाथा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध पर बनी वो शानदार फिल्में, जिनमें दिखी हमारे वीर योद्धाओं की शौर्यगाथा
किसी भी देश के लिए उसके सच्चे नायक उसके सैनिक होते हैं, जो अपनी जान की बाजी लगाकर पूरे देशवासियों की सुरक्षा करते हैं। भारतीय सैनिकों ने भी कई मौकों पर अपने जान की परवाह किए बिना दुश्मनों से लड़ कर हमें विजय दिलाई है। ऐसा ही एक तारीख भारतीय इतिहास में अमर हो चुकी है। वह तारीख है 26 जुलाई 1999। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1999 में लगभग 60 दिनों तक युद्ध चला, जिसका अंत 26 जुलाई को भारत की जीत के साथ हुआ। भारत के इस विजय के पीछे कई सैनिकों का बलिदान छिपा था, जिन्होंने अपने जान की आहुति दे कर भारत का मस्तक ऊंचा किया था। इन विजय गाथा पर कई फिल्में भी बनी हैं, जिसने दर्शकों को सैनिकों के इस शौर्यगाथा से परिचय कराया है। आज यानी शुक्रवार को 25वां करगिल विजय दिवस है, इस मौके पर उन फिल्मों का जिक्र करेंगे, जिनमें कारगिल युद्ध और देश के जवानों के शौर्य की कहानी दिखाई गई है।
2 of 6
फिल्म के एक सीन में सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'शेरशाह'
कारगिल युद्ध पर बनी यह सबसे नवीनतम फिल्म है। 12 अगस्त 2021 को रिलीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म में कारगिल युद्ध के नायकों में से एक कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी दिखाई गई थी। यह कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए खुद को न्यौछावर कर देने वाले उस महान योद्धा की बायोपिक फिल्म है। विक्रम बत्रा को मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कारगिल युद्ध के दौरान उन्हें कोडनेम शेरशाह दिया गया था, जिसके ऊपर फिल्म का शीर्षक रखा गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।
3 of 6
गुंजन सक्सेना फिल्म पोस्टर
- फोटो : नेटफ्लिक्स इंस्टाग्राम
'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल'
वर्ष 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' भी इस युद्ध पर आधारित फिल्म है। फिल्म भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए अपनी सेवा दी थी। फिल्म में जान्हवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिल्म के एक सीन में ऋतिक रोशन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'लक्ष्य'
साल 2004 में रिलीज हुई यह फिल्म कारगिल युद्ध के ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म में ऋतिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरिगल की भूमिका में हैं, जो अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए आतंकवादियों पर विजय हासिल करते हैं। इस फिल्म को फरहान अख्तर ने निर्देशित किया था। फिल्म में ऋतिक के अलावा प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, ओम पुरी आदि कलाकारों ने काम किया है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म का एक सीन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'एल.ओ.सी. कारगिल'
'एल.ओ.सी. कारगिल' साल 2003 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों को पाकिस्तानी सेना पर विजय हासिल करने की यात्रा दिखाई गई है। फिल्म भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित है, जिसे मई 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठ के बाद शुरू किया गया था। फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी आदि कलाकार नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।