{"_id":"66a27d3e86f78521080690be","slug":"javed-akhtar-talks-about-jab-tak-hai-jaan-says-when-you-are-pretending-to-be-you-tend-to-exaggerate-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Javed Akhtar: 'जब तक है जान' पर जावेद अख्तर का कटाक्ष, बोले- वे आधुनिक महिला की परिभाषा नहीं जानते हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Javed Akhtar: 'जब तक है जान' पर जावेद अख्तर का कटाक्ष, बोले- वे आधुनिक महिला की परिभाषा नहीं जानते हैं
Thu, 25 Jul 2024 11:53 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
जावेद अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम @azmishabana18
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' पर कटाक्ष करते नजर आए। आइए जानते हैं उन्होंने शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की इस हिट फिल्म के बारे में क्या कुछ कहा है--
जब तक है जान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जावेद अख्तर ने एक से बढ़कर एक गाने और कविताएं लिखी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कालजयी फिल्म 'शोले' को सलीम खान के साथ मिलकर लिखा था। वे एक प्रोग्रेसिव लेखक हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारतीय फिल्मों में आधुनिक महिला के किरदार पर बातें करते हुए कहा, 'जब आप वह नहीं होते जो आप होने का दिखावा करते हैं, तो आप एकदम एक्सट्रीम सा कुछ कर देते हैं, जो सही नहीं होता है'।
जावेद अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम @azmishabana18
जावेद अख्तर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'बॉलीवुड की फिल्मों ने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्रियों के संग न्याय नहीं किया है। उन्हें उनके अभिनय क्षमता के हिसाब से रोल निभाने का मौका ही नहीं मिला'।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक है जान
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
जावेद अख्तर अपने उसी इंटरव्यू में यश चोपड़ा की एक फिल्म 'जब तक है जान' का उदाहरण देते हुए बोले, 'एक फिल्म थी 'जब तक है जान' जिसमें दो नायिकाएं थीं। उसी फिल्म में एक डायलॉग था, जब तक मैं अलग-अलग देशों के लड़कों के साथ नहीं सो लेती हूं तब तक मैं शादी नहीं करूंगी। अब आप ही बताइए दुनिया में इतने देश हैं आप आधुनिक महिला हैं हम जानते हैं, आपको अपना समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं है'।
विज्ञापन
जावेद अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम @azmishabana18
जावेद अख्तर आगे कहते हैं, 'अभी भी हिंदुस्तानी सिनेमा को समझने की जरुरत है कि एक आधुनिक और सशक्त महिला कैसी होती है। वे जो दिखाते हैं उसमें आधुनकिता नहीं है। अब आप खुद ही बताइए ऐसे डायलॉग का क्या मतलब बनता है'।