अगस्त का महीना सिनेप्रेमियों के लिए खुशियों की सौगत लेकर आने वाला है। आगामी महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
OTT Release In August: ओटीटी पर खूब मचेगा धमाल, अगस्त महीने में रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
नेटफ्लिक्स की फिल्म हसीन दिलरुबा के सीक्वल का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। अब मेकर्स ने लोगों की बेसब्री को ध्यान में रखते हुए इसे रिलीज करने का फैसला कर लिया है। विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और सनी कौशल अभिनीत यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त से स्ट्रीम की जा सकेगी।
दिव्येंदु शर्मा ओठीटी पर मिर्जापुर के जरिए अपना जलवा दिखा चुके हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वह एक बार फिर से लोगों के दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वह 'लाइफ हिल गई' में कुशा कपिला के साथ दिखेगे। यह सीरीज 9 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार दस्तक देगी।
राघव जुयाल हाल ही में फिल्म किल में नजर आए थे। दर्शकों ने उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया था। अब वह जल्द ही 'ग्यारह ग्यारह' नाम की वेब सीरीज में दिखने वाले हैं। इसमें उनके साथ कृतिका कामरा और धैर्य करवा भी हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 9 अगस्त को रिलीज होगी।
'मनोरथंगल' में दर्शकों को नौ कहानी का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। यह वेब सीरीज 15 अगस्त के दिन जी5 पर रिलीज होने वाली है। सीरीज की अलग-अलग कहानियों में दर्शकों को कमल हासन, ममूटी, मोहनलाल और फहाद फासिल जैसे सितारे नजर आएंगे।
