सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: कहानी, तथ्यों और डायलॉग के कारण कानूनी शिकंजे में फंसीं फिल्में, ये नाम हैं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Sep 2024 06:07 PM IST
सार

कंगना रनौत की बहुप्रतिलिक्षित फिल्म इमरजेंसी पिछले दिनों कानूनी विवाद में घिरी रही है। इस फिल्म के साथ ही कुछ अन्य फिल्मों को भी विवाद का सामना करना पड़ा है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो फिल्में जिनको रिलीज से पहले ही रोक दिया गया और काफी विवादों का भी सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Bollywood Movies That Faced Legal Troubles in 2024 Emergency Hamare Baarah Maharaaj
कानूनी शिकंजे पर फंसी ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सिनेमा में कई फिल्मों को अपनी कहानी, डायलॉग, सीन और तथ्यों के कारण कानूनी विवादों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी। हालांकि, यह अकेली फिल्म नहीं है जिसे विवादों का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी कंगना की 'तेजस', 'धाकड़' समेत कई फिल्में कानूनी विवादों से घिरी रही है। आइए आपको बताते हैं साल 2024 की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनको कानूनी विवादों में उलझना पड़ा।  

Trending Videos
Bollywood Movies That Faced Legal Troubles in 2024 Emergency Hamare Baarah Maharaaj
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को हाल ही कानूनी दांव पेंच का सामना करना पड़ा। फिल्म की पहले 6 सितंबर को रिलीज होनी थी लेकिन, इस पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी। कोर्ट की ओर से फिल्म में कुछ बदलावों के सुझाव देते हुए अब रिलीज के लिए क्लीन चिट दे दी है। प्रशंसकों को इंतजार है कि अब फिल्म कब रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies That Faced Legal Troubles in 2024 Emergency Hamare Baarah Maharaaj
महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम

महाराज
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' ओटीटी पर 21 जून 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी कानून विवादों का सामना करना पड़ा। फिल्म के कुछ सीन को लेकर कोर्ट ने आपत्ति जताई थी। फिल्म पर भगवान कृष्ण और वल्लभाचार्य के भक्तों ने याचिका भी दाखिल की थी।

Bollywood Movies That Faced Legal Troubles in 2024 Emergency Hamare Baarah Maharaaj
हमारे बारह - फोटो : इंस्टाग्राम @annukapoor
हमारे बारह
अन्नू कपूर, अदिति भटपहरी की फिल्म 'हमारे बारह' काफी विवादों में रही। फिल्म के कुछ डायलॉग में बदलावों के बाद फिल्म को रिलीज करने का ऑर्डर दिया गया। अदालत की ओर से कुछ डायलॉग्स को म्यूट कर दिया गया था। विवादों में फंसने के बाद फिल्म को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से ग्रीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
Bollywood Movies That Faced Legal Troubles in 2024 Emergency Hamare Baarah Maharaaj
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

शादी के डायरेक्टर करण और जौहर
शादी के डायरेक्टर करण और जौहर फिल्म के नाम को लेकर करण जौहर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी लगाई कि उनके नाम का मजाक उड़ाने की कोशिश की है। फिल्म के मेकर्स को उनका नाम इस्तेमाल करने से रोका जाए। बुधवार को जस्टिस आईआर चागला की बेंच के सामने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाए जाने के लिए मुकदमा पेश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed