{"_id":"665c6ae4b749e9a67f03f633","slug":"bollywood-movies-upcoming-sequel-dhadak-welcome-bhool-bhulaiyaa-kgf-animal-2024-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies Sequel: जल्द आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल, इन फिल्मों के सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं फैंस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Movies Sequel: जल्द आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल, इन फिल्मों के सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं फैंस
Sun, 02 Jun 2024 06:26 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:26 PM IST
सार
फिल्म धड़क से लेकर वेलकम और भूल भुलैया जैसी कई फिल्में हैं, जिनमें से कुछ का दूसरा तो किसी का तीसरा सीक्वल आने वाला है। इन फिल्मों को लेकर फैंस में इतनी उत्सुकता है कि वह इनसे जुड़ी हर जानकारी पर अपनी नजरे रखते हैं।
विज्ञापन
फिल्मों के सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं फैंस
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म धड़क से लेकर वेलकम और भूल भुलैया जैसी कई फिल्में हैं, जिनमें से कुछ का दूसरा तो किसी का तीसरा सीक्वल आने वाला है। इन फिल्मों को लेकर फैंस में इतनी उत्सुकता है कि वह इनसे जुड़ी हर जानकारी पर अपनी नजरे रखते हैं।
धड़क 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
2018 में आई रोमांटिक फिल्म 'धड़क' में जान्हवी कपूर और इशान खट्टर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी बेहद प्रसिद्ध हुए थे। फिल्म में जान्हवी और इशान के अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद भी किया था। फिल्म 'धड़क' 2016 की मराठी फिल्म, सैराट का हिंदी रीमेक है। फिल्म 'धड़क' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी करण जौहर, हीरु यश जौहर और अपूर्व मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के बैनर तले किया गया था। 20 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' का अब सीक्वल आ रहा है। हाल ही में निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'धड़क 2' की एक छोटी झलक वीडियो के जरिए पेश की थी। इसके सीक्वल में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल निभाएंगे। फिल्म के वीडियो में लाल रंग से लिखा, एक था राजा, एक थी रानी जात अलग थी खत्म कहानी।'' फैंस को इस फिल्म का सीक्वल की पहली झलक बेहद पसंद आई थी और अब फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
2007 में आई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' का सह-लेखन और निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल, अक्षय कुमार और मल्लिका शेरावत ने अहम भूमिकाएं निभाई थी। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल 'वेलकम बैक' नाम से साल 2015 में रिलीज हुआ। इसमें भी कई स्टार्स ने अहम भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। अब इसकी तीसरी किस्त 'वेलकम टू द जंगल' के नाम से रिलीज होने वाली है। यह एक मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में पहले की दोनों फिल्मों से ज्यादा स्टारकास्ट नजर आएगी। 'वेलकम टू द जंगल' एक आगामी हिंदी एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है। निर्देशक अहमद खान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म ज्योति देशपांडे और फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म के तीनों सीक्वल में नजर आ चुके अक्षय कुमार के अलावा इस फिल्म में दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह के अलावा कई कलाकार धमाल मचाते हुए नजर आएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनिमल 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में दर्शकों को रणबीर कपूर का अबतक का सबसे अलग और दमदार अभिनय दिखाई दिया। इस फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना ने भी अभिनय किया है। फिल्म के आखिर में रणबीर कपूर का डबल रोल दिखाया गया था, जिससे साफ हो गया था कि अब इस फिल्म का सीक्वल भी आएगा। तभी से फैंस 'एनिमल 2' के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
2007 में कॉमेडी हॉरर और सस्पेंस से भरी फिल्म 'भूल भुलैया' लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण भूषण कुमार व किशन कुमार ने किया था। इस फिल्म में शाइनी आहूजा, अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीशा पटेल मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को 12 अक्टूबर 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद इसी फिल्म की सीक्वल साल 2022 में 'भूल भुलैया 2' के नाम से रिलीज किया गया था, लेकिन इसके सीक्वल में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर कार्तिक आर्यन को ले लिया गया था। 'भूल भुलैया 2' भी बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी। अब इस फिल्म की तीसरा सीक्वल 'भूल भुलैया 3' आ रहा है। फिल्म 'भूल भुलैया 3' एक बार फिर से दर्शकों को डराने और हंसाने आ रही है। इस फिल्म में एक बार फिर कार्तिक आर्यन 'रूह बाबा' बनेंगे और डरावने केस को सॉल्व करते नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।