फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaan Birthday: छोटी उम्र में सिर से उठा पिता का साया, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, दिलचस्प है शान की कहानी

Mon, 30 Sep 2024 07:12 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 30 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Singer Shaan is celebrating his birthday today who have also worked as tv host
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan

आज अपना जन्मदिन मना रहे लोकप्रिय गायक शान, किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक मशहूर भारतीय गायक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी गानों को अपनी आवाज देते हैं। 30 सितंबर 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्में शान ने देश भर में कई फैंस बनाए हैं। शान के नाम से मशहूर लोकप्रिय गायक का पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। संगीत से रिश्ता इन्हें विरासत में मिला है। शान के दादा, जहर मुखर्जी एक जाने-माने गीतकार थे, जबकि उनके पिता मानस मुखर्जी एक संगीत निर्देशक थे। वहीं, उनकी बहन सागरिका भई एक गायिका हैं। अपनी गायकी के लिए शान को दो फिल्म फेयर पुरस्कार और तीन अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है। 

Bollywood Singer Shaan is celebrating his birthday today who have also worked as tv host
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan

शान ने 2000 के दशक में खुद को अग्रणी गायकों में से एक के रूप में स्थापित किया, लेकिन इससे पहले उन्होंने विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गा कर अपने करियर की शुरुआत की थी।13 साल की उम्र में पिता को गंवाने के बाद से ही वह गायकी में सक्रिय हो गए। इसके बाद उन्होंने रीमिक्स और कवर वर्जन भी गाए। इसके बाद उन्होंने कुछ सफल एल्बम भी रिकॉर्ड किए, जिनमें 'नौजवान' और 'क्यू-फंक' शामिल है। शान ने साल 1999 में फिल्म प्यार में कभी कभी ने बतौर पार्श्व गायक अपने करियर का आगाज किया। साल 2000 में उनके एल्बम 'तन्हा दिल' का एक गाना 'तन्हा दिल तन्हा सफर' काफी पसंद किया गया। इस एल्बम के लिए उन्हें भारत के पसंदीदा कलाकार के लिए एमटीवी एशिया पुरस्कार भी जीता। 

Bollywood Singer Shaan is celebrating his birthday today who have also worked as tv host
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan

जब उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में गाना गाया, तो उनकी उम्र महज 17 साल की थी। 1989 में आई फिल्म 'परिंदा' के लिए उन्हें एक ही लाइन गाने का अवसर मिला था। इस दौरान उन्होंने आरडी बर्मन का गाना रूप तेरा मस्ताना का रिमिक्स गाना गाया, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। साल 1999 में शान ने भूल जा गाना लिखा, जिसे भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में गाना गाया। इसके बाद तो उन्होंने 'लगान', 'साथिया', 'हम तुम', 'लक्ष्य', 'फना', 'भूल भुलैया', 'ओम शांति ओम' आदि कई फिल्मों में सुपरहिट गाना गाया। 'जब से तेरे नैना', 'हे शोना', 'बहती हवा सा था वो' आदि कई सदाबहार गाने को उन्होंने अपनी आवाज दी है। 
Khatron Ke Khiladi: अब क्या करते हैं 'खतरों के खिलाड़ी' के पिछले विजेता? जानिए शो जीतने के बाद कैसा रहा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Singer Shaan is celebrating his birthday today who have also worked as tv host
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan

गायकी के अलावा शान, संगीतकार, अभिनेता और टेलीविजन होस्ट की भूमिका भी निभा चुके हैं। वह दमन: ए विक्टिम ऑफ मैरिटल वायलेंस फिल्म में अभिनय भी किया है। इसके अलावा जमीन और हंगामा जैसी फिल्मों में अपने गाने में नजर भी आ चुके हैं। इसके अलावा वह टीवी पर 'सारेगामापा', 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स', 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' और 'म्यूजिक का महामुकबला' सहित कई अन्य शोज में भी नजर आए हैं। शान ने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी गाने गाए हैं। 
Jr NTR: कपिल के शो में जूनियर एनटीआर ने जमकर की मस्ती, सुपरस्टार ने अर्चना के लिए पंजाबी में बोला संवाद

विज्ञापन
Bollywood Singer Shaan is celebrating his birthday today who have also worked as tv host
शान - फोटो : इंस्टाग्राम @ singer_shaan

अपने करियर में एक से बढ़कर गाने गाने वाले शान, निजी जिंदगी में लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। बात करें उनके निजी जीवन की तो, उन्होंने राधिका मुखर्जी से शादी की है। दोनों साल 2003 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इस शादी से दोनों को दो बेटे हैं, जिनका नाम सोहम और शुभ है। राधिका बिजनेस फैमिली से संबंध रखती हैं, दोनों की मुलाकात तब हुई थी, जब शान की उम्र 24 साल की थी। शान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के संग तस्वीरें साझा करते हैं। 
Kareena kapoor: करीना ने दी ननद सोहा अली की बेटी इनाया को बर्थडे की बधाई, इन अभिनेत्रियों ने भी दी शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed