फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: जीनत अमान से पहले ये सितारे फिल्मों के लिए ले चुके हैं नशे का सहारा, किरदार में ऐसे फूंकी थी जान

Mon, 30 Sep 2024 01:08 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
celebs drink alcohol while shooting zeenat aman aamir khan rajkummar rao ranveer singh shah rukh vicky kaushal
जीनत अमान, शाहरुख खान, विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए सितारे हर मुमकिन कोशिश करते हैं। यहां तक के ये सितारे अपनी किरदार में पूरी तरह उतरने के लिए खुद को वैसा बना लेते हैं, मानो असल जिंदगी में भी वे उसी किरदार को जी रहे हों। ऐसे ही फिल्मों में कुछ दृश्य अच्छी तरह से शूट करने के लिए सितारे हद से गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए सच में शराब पी थी। दरअसल, किरदार की मांग को लेकर कई सितारे सच में सेट पर शराब पी चुके हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने किरदार के लिए सच में शराब का सेवन किया है।

celebs drink alcohol while shooting zeenat aman aamir khan rajkummar rao ranveer singh shah rukh vicky kaushal
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar

जीनत अमान
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अभिनेत्री ने हाल ही में इस बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया कि उन्होंने अपनी फिल्म के सेट पर एक दृश्य को फिल्माने के लिए नशे का सहारा लिया था। जीनत अमान ने खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' के गाने 'दम मारो दम' को फिल्माने के लिए सच में चिलम के कश लगाए थे। जीनत से पहले भी फिल्मों के सेट पर कई सितारे नशे में धुत हो चुके हैं।
 

celebs drink alcohol while shooting zeenat aman aamir khan rajkummar rao ranveer singh shah rukh vicky kaushal
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imsrk

शाहरुख खान
इस लिस्ट एम सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बारे में। शाहरुख ने देवदास में एक दृश्य को असल तरीके से फिल्माने के लिए शराब पी थी। दरअसल, देवदास में शाहरुख खान के किरदार को शराब में धुत होकर कुछ डायलॉग बोल रहे थे, लेकिन यह दृश्य आसानी से शूट नहीं हो पा रहा था, ऐसे में इस किरदार को सच में महसूस करने के लिए किंग खान ने शराब पी थी और डायलॉग बोल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs drink alcohol while shooting zeenat aman aamir khan rajkummar rao ranveer singh shah rukh vicky kaushal
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

विक्की कौशल
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का। विक्की भी अपने किरदार को पूरी तरह से खुद में महसूस करने के लिए शूटिंग सेट पर शराब पी चुके हैं। दरअसल, अभिनेता ने खुद एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि रणबीर कपूर की फिल्म संजू में उन्होंने अपने किरदार को ठीक से निभाने के लिए शराब पी थी।

विज्ञापन
celebs drink alcohol while shooting zeenat aman aamir khan rajkummar rao ranveer singh shah rukh vicky kaushal
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। आमिर खान ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जब वे फिल्म राजा हिंदुस्तानी की शूटिंग कर रहे थे, तब एक गाने की शूटिंग के लिए उन्हें शराब पीनी पड़ी थी। फिल्म के गाने तेरे इश्क में नाचेंगे में आमिर खान के किरदार को शराब पीकर डांस करना होता है, लेकिन आमिर अच्छी तरह से ऐसा कर नहीं पा रहे थे, ऐसे में इस किरदार में उतरने के लिए उन्हें शराब का सहारा लेना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed