आज कल फिल्मों का जादू लोगों पर खूब छाया रहता है। फिल्मों को बड़े पैमाने पर आकर्षक बनाने के लिए निर्माता नई नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, दृश्यों को बनाने और उसे असली दिखाने के लिए फिल्मों में वीएफएक्स का इस्तेमाल होता है। वीएफएक्स का जादू तो हर एक हॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलता है, लेकिन अब बॉलीवुड फिल्में भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्मों के वीएफएक्स हॉलीवुड फिल्मों के वीएफएक्स को भी टक्कर देते हैं। आइए एक नजर उन फिल्मों पर डालते हैं, जिनके वीएफएक्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया।
Films: इन फिल्मों में किया गया हॉलीवुड जैसे वीएफएक्स का इस्तेमाल, अब 'कंगुवा' में दिखेगा भव्य नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि 2898 एडी
हॉलीवुड जैसे वीएफएक्स के इस्तेमाल का हालिया उदाहरण इस साल की बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और' कंगुवा' में देखने को मिला। 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद प्रशंसक उसके वीएफएक्स को देख हैरान रह गए। फिल्म में निर्माताओं ने भव्य वीएफएक्स का उपयोग किया था। कल्कि 2898 एडी से अमिताभ बच्चन की झलक दिखाई गई, जिसके लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया।
कंगुवा
'कल्कि 2898 एडी' के बाद अब सबकी नजर 'कंगुवा' पर है। सूर्या की फिल्म के कई झलकियां और पोस्टर फैंस के सामने आए हैं, जिनमें हॉलीवुड जैसे बेहतरीन वीएफएक्स के प्रयोग की झलक देखने को मिली। हाल ही में फिल्म से जारी हुए कंगुवा के पोस्टरों में यह साफ दिखा कि इनमें हाई लेवल का वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ ही सूर्या और बॉबी देओल के किरदार को और भव्य बनाने के लिए भी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है।
बाहुबली
बाहुबली को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स काफी शानदार थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म के वीएफएक्स, डायलॉग, सेट और एक्शन की जमकर तारीफ हुई थी। विजुअल इफेक्ट के कारण इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। वीएफएक्स का कमाल बाहुबली 2 में भी देखने को मिला था। यह फिल्म हॉलीवुड के वीएफएक्स को भी टक्कर दे रही थी।
रा.वन
शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म रा.वन साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म रा.वन को विजुअल और स्पेशल इफेक्ट्स के कारण दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसमें कई सीन को करने के लिए विजुअल इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था।