{"_id":"66dde300d35f07890e040fea","slug":"bollywood-stars-celebrated-ganesh-chaturthi-festival-jackie-shroff-kartik-aaryan-shilpa-shetty-2024-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Utsav: बॉलीवुड के ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं गणेश चतुर्थी, गाजे-बाजे के साथ बप्पा का करते हैं स्वागत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ganesh Utsav: बॉलीवुड के ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं गणेश चतुर्थी, गाजे-बाजे के साथ बप्पा का करते हैं स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के ये सितारे धूमधाम से मनाते हैं गणेश चतुर्थी
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची है। लोग उत्साह और उल्लास के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश का दस दिवसीय त्यौहार मना रहे हैं। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले इस उत्सव का आनंद बॉलीवुड सितारें भी उठा रहे हैं। वह अपने घर गणपति की प्रतिमा स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं और उनसे सुख-समृद्धि और वैभव की कामना कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सितारे बड़े ही धूमधाम से इस उत्सव को मनाते हैं। गाजे-बाजे के साथ गणेश जी का स्वागत और विसर्जन करते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जानेंगे जो गणेश उत्सव को बहुत ही शानदार तरीके से मनाते हैं।
Trending Videos
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम @ apnabhidu
जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाते हैं। गणेश उत्सव पर हर साल वह गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। वह कई दफा गणेश उत्सव में दिल खोलकर नाचते भी दिखे हैं।
Honey Singh: हनी सिंह ने गुलजार के गाने 'बीड़ी' को बताया महिला विरोधी, कहा- मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है?

कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
कार्तिक आर्यन
अभिनेता कार्तिक आर्यन भी गणेश उत्सव का जमकर आनंद उठाते हैं। वह अक्सर बप्पा के रंग में रंगे नजर आते हैं।
अभिनेता कार्तिक आर्यन भी गणेश उत्सव का जमकर आनंद उठाते हैं। वह अक्सर बप्पा के रंग में रंगे नजर आते हैं।
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी के परिवार में गणेश उत्सव और उनकी मूर्ति की स्थापना की परंपरा पुरानी है। अभिनेत्री हर साल अपने पूरे परिवार के साथ धूमधाम से इस त्यौहार को मनाते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने गणेश जी की स्थापना की और बड़े ही धूमधाम से उनका विसर्जन भी किया। बप्पा के विसर्जन के दौरान वह जमकर नाचती हुई दिखीं।

सोनाली बेंद्रे
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsonalibendre
सोनाली बेंद्रे
इस लिस्ट में दिग्गज अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री गणेश चतुर्थी के उत्सव में समर्पित रूप से भाग लेती हैं। वह हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करने के लिए उत्सुक रहती हैं। वह अपने घर पर गणेश उत्सव का आनंद उठाती नजर आती हैं।