फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh: हनी सिंह ने गुलजार के गाने 'बीड़ी' को बताया महिला विरोधी, कहा- मुझे ही क्यों निशाना बनाया जाता है?

Sun, 08 Sep 2024 10:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 08 Sep 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Honey Singh calls Gulzar Omkara song Beedi misogynistic lyrics objectifying women says Why am I only target
हनी सिंह-गुलजार - फोटो : ANI

गायक और रैपर हनी सिंह के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं, लेकिन कई बार उनके गीतों ने विवाद को जन्म भी दिया है। कई लोगों ने उन पर आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण होने का आरोप लगाया है। अब रैपर-गायक ने इन आरोपों के बारे में खुलकर बात की और सवाल किया कि उन्हें अक्सर क्यों निशाना बनाया जाता है, जबकि गुलजार जैसे अन्य कलाकारों को ऐसे गाने बनाने को लेकर कुछ नहीं कहा जाता।

Honey Singh calls Gulzar Omkara song Beedi misogynistic lyrics objectifying women says Why am I only target
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @yoyohoneysingh

दरअसल, हनी सिंह ने 2006 की फिल्म ओमकारा के दिग्गज गीतकार गुलजार के गाने बीड़ी को महिला विरोधी कहा। हाल ही में गायक-रैपर ने अपने गीतों को अक्सर आपत्तिजनक और महिला विरोधी कहे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अपने गानों के बोलों पर सवाल उठाए जाने के बारे में बात करते हुए उन्होंने 'बीड़ी' गाने के बोल का जिक्र किया और कहा, 'मैं ऐसा नहीं करता, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे इसका जवाब देना चाहिए। गुलजार साहब ने लिखा है, 'बीड़ी जलइले जिगर से पिया, जिगर में बड़ी आग है', जिगर कहां होता है औरत का? यह मेरे लिए स्त्री विरोधी है।'

Honey Singh calls Gulzar Omkara song Beedi misogynistic lyrics objectifying women says Why am I only target
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh

हनी सिंह ने आगे कहा, ''जुबान पे लगा नमक इश्क का', वह इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं। एक महिला की जुबान के बारे में बात क्यों हो रही है। सिर्फ मैं ही क्यों गलत हूं? मैं पहले बोलता नहीं था, आज बोल रहा हूं ये बातें। क्या मैं ही गलत हूं? मैंने पहले नहीं कहा, अब कह रहा हूं। मैंने कभी जवाब नहीं दिया, इसलिए लोगों ने कहा कि वह आसान लक्ष्य है, चलो उसके बारे में बात करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh calls Gulzar Omkara song Beedi misogynistic lyrics objectifying women says Why am I only target
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh

जब हनी से सीधे तौर पर उनके गीतों में महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, 'ऐसे थोड़े न होता है। उन्होंने अपनी बात सामने रखी और कहा कि इसी तरह की थीम वाले पिछले गीतों को बिना किसी मुद्दे के स्वीकार किया गया था। उन्होंने मशहूर गीत 'चोली के पीछे क्या है' का उदाहरण  दिया और कहा कि इसके विवादास्पद बोल के बावजूद इस गीत के रचनाकारों को अभी भी लीजेंड के रूप में सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा, 'हनी सिंह को ही क्यों गाली दी जाती है और उनको आप लीजेंड बोलते हो? मैं भी बोलता हूं. हम दोहरे व्यक्तित्व वाले आज के दौर में चल रहे हैं। आधुनिकीकरण भी हो रहा है, पर पिछड़ी सोच भी है।'

विज्ञापन
Honey Singh calls Gulzar Omkara song Beedi misogynistic lyrics objectifying women says Why am I only target
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

गुलजार द्वारा लिखित 'बीड़ी' को सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने गाया था। बिपाशा बसु अभिनीत, अजय देवगन-करीना कपूर खान अभिनीत 2006 की फिल्म 'ओमकारा' के इस गीत को विशाल भारद्वाज ने संगीत दिया था। हनी सिंह, जिन्होंने 'ब्राउन रंग' और 'देसी कलाकार', 'अंग्रेजी बीट' और 'लुंगी डांस' जैसे गाने दिए हैं। हनी सिंह के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बीच गायक वर्तमान में अपने नवीनतम एल्बम ग्लोरी का प्रचार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed