{"_id":"66f65f000b982fa37303ef69","slug":"bollywood-stars-are-best-friends-sonam-kapoor-jacqueline-fernandez-farhan-akhtar-ritesh-sidhwani-2024-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars Best Friends: ये बॉलीवुड सितारे हैं एक-दूसरे के जिगरी यार, सुख हो या दुख हमेशा रहते हैं साथ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Stars Best Friends: ये बॉलीवुड सितारे हैं एक-दूसरे के जिगरी यार, सुख हो या दुख हमेशा रहते हैं साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:55 PM IST
सार
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने जिगरी दोस्त के रूप में विक्की कौशल का नाम लिया था। बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दो स्टार्स दोस्त हों। आइए आपको बताते हैं उन जिगरी दोस्तों के बारे में जो इंडस्ट्री में रहकर भी गहरी दोस्ती रखते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जिगरी दोस्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में बैड न्यूज अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और सह कलाकार का नाम पूछे जाने पर अभिनेता विक्की कौशल का नाम लिया था। आइए आपको बताते हैं उस अभिनेत्रियों और अभिनेताओं के बारे में जिनका इंडस्ट्री में ही जिगरी दोस्त है। दोनों साथ में बहुत अच्छा रिश्ता भी शेयर करते हैं और हमेशा सुख दुख में साथ दिखाई देते हैं।
2 of 6
जैकलीन -सोनम कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस
अभिनेत्री सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक दूसरे की जिगरी दोस्त मानी जाती हैं। जैकलीन ने सोनम की शादी में उन्ही एक गुलाबी लहंगे से मिलता हुआ लहंगा भी पहना था। साथ ही सोनम कपूर का जैकलीन फर्नांडिस काफी ध्यान भी रखती हैं।
फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी
निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर अपने दोस्त रितेश सिधवानी के साथ गहरी दोस्ती शेयर करते हैं। रितेश और फरहान प्रोडक्शन हाउस एंटरटेनमेंट के मालिक हैं। दोनों की दोस्ती काम के अलावा निजी जिंदगी में भी बहुत खास है। दोनों इतने जिगरी दोस्त हैं कभी भी एक दूसरे को फोन कर बात कर सकते हैं।
करीना कपूर- अमृता अरोड़ा
अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रखती हैं। दोनों ही बहुत ही चर्चित फैशन आइकन हैं। अमृता और करीना के बीच एक बहुत ही खास रिश्ता है। करीना कपूर खान को अक्सर अमृता, मलाइका के साथ पार्टी करते देखा जाता है। दोनों बहुत ही जिगरी दोस्त हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
रोहित शेट्टी- अजय देवगन
निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन के बीच गहरी दोस्ती है. दोनों ने साथ में करीब 13 फिल्में की हैं। दोनों ने साल 2003 से एक साथ काम करना शुरू कर दिया था। अजय और रोहित इंडस्ट्री से परे भी बहुत ही गहरे दोस्त हैं। कई इवेंट्स भी में दोनों को साथ देखा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।