{"_id":"6889e45277adc1ae7d08a840","slug":"bollywood-stars-are-still-missing-from-the-spotlight-raj-kiran-jasmin-dhunna-vishal-thakkar-malini-sharma-2025-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actors Missing: बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके लापता हैं ये स्टार्स, परिवार वालों को है वर्षों से इंतजार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actors Missing: बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके लापता हैं ये स्टार्स, परिवार वालों को है वर्षों से इंतजार
Wed, 30 Jul 2025 02:52 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:52 PM IST
सार
Bollywood Stars Missing: बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां लापता हैं। इन लोगों ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। आइए इन लोगों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
लापता स्टार्स
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर परेशान रहे। उनके साथ कुछ ऐसा हादसा हुआ कि वह लापता हो गए। आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताएंगे जो कई वर्षों से लापता हैं।
जैस्मिन धुन्ना
- फोटो : एक्स
जैस्मिन धुन्ना
अभिनेत्री जैस्मिन धुन्ना ने फिल्म 'वीराना' में भूत का किरदार निभाया था। उनकी अदाकारी के लिए लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। यह फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म के बाद वह कहां गायब हो गईं, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। जैस्मिन ने एनडी तिवारी की फिल्म 'सरकारी मेहमान' से डेब्यू किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैस्मिन ने अंडरवर्ल्ड के डर से भारत छोड़ दिया और अमेरिका में शरण ले ली।

काजल किरण
- फोटो : एक्स
काजल किरण
फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' में अदाकारी करने वाली अभिनेत्री काजल किरण कई वर्षों से लापता हैं। वह आखिरी बार साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'आखिरी संघर्ष' में नजर आईं थी। उनके बारे में दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर ने एक्स पर पोस्ट करके उनके बारे में लोगों से जानकारी मांगी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा था 'क्या किसी को पता है कि काजल किरण कहां हैं और कैसी हैं?' हालांकि उनका कुछ पता नहीं चला।
यह खबर भी पढ़ें: Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज की पत्नी को 2018 से परेशान कर रही थी यह महिला, फोटो शेयर कर किया बेनकाब

मालिनी शर्मा
- फोटो : एक्स
मालिनी शर्मा
फिल्म 'राज' में भूत का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मालिनी शर्मा भी लापता हैं। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में काम करने के बाद वह लापता हो गईं। कई वर्षों से किसी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

राज किरण
'कर्ज' और 'अर्थ' जैसी फिल्मों से मशहूर हुए अभिनेता राज किरण को हर कोई जानता है। वह पिछले 25 वर्षों से लापता हैं। राज किरण का 80 के दशक में खूब जलवा था। उन दिनों उन्होंने कई हिट फिल्में दी थीं। बताया जाता है कि राज किरण अपने करियर के ढलने से सदमे में थे। उनकी निजी जिंदगी भी परेशानियों से भरी रही। खबरें यह भी हैं कि वह कुछ दिनों तक मुंबई के एक पागलखाने में रहे। उनके भाई के मुताबिक उन्हें अटलांटा पागलखाने में भी रखा गया। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।