फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के बाद साउथ में अपना दमखम दिखाएंगे ये सितारे, लिस्ट में जान्हवी-दिशा समेत इनका नाम शामिल

Sat, 01 Jun 2024 02:26 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 01 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

कई दर्शकों को तो बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्में पसंद आती हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी साउथ फिल्मों की तरफ अपना रुख करने के लिए तैयार हैं। इंडस्ट्री के कई सितारे बॉलीवुड के बाद जल्द ही साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
Bollywood Stars Ready To Debut in South Industry Saif Ali khan Disha Patani Shanaya Kapoor Janhvi Kapoor
दक्षिण पट्टी में धमाल मचाने को तैयार ये सितारे - फोटो : अमर उजाला

काफी वक्त से दर्शकों को साउथ फिल्में खूब पसंद आ रही हैं। धीरे-धीरे कर कई दर्शक साउथ फिल्मों की तरफ अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बॉलीवुड की तरह साउथ की फिल्में भी सिनेमाघरों में दर्शकों की खूब वाहवाही लूटती हैं। वहीं, कई दर्शकों को तो बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्में पसंद आती हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी साउथ फिल्मों की तरफ अपना रुख करने के लिए तैयार हैं। इंडस्ट्री के कई सितारे बॉलीवुड के बाद जल्द ही साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। तो आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...

Bollywood Stars Ready To Debut in South Industry Saif Ali khan Disha Patani Shanaya Kapoor Janhvi Kapoor
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान बॉलीवुड के बाद साउथ फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म 'देवरा' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह विलेन के किरदार में नजर आएंगे। देवरा से अभिनेता का पहला लुक भी सामने आ चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Bollywood Stars Ready To Debut in South Industry Saif Ali khan Disha Patani Shanaya Kapoor Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ janhvikapoor
जान्हवी कपूर 

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बॉलीवुड के बाद जान्हवी भी साउथ इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म 'देवरा' से वह साउथ फिल्मों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Ready To Debut in South Industry Saif Ali khan Disha Patani Shanaya Kapoor Janhvi Kapoor
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की एनिमल में विलेन के किरदार से खूब वाहवाही लूटी। बॉबी भी साउथ फिल्मों में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह फिल्म 'कंगुवा' में खलनायक बन साउथ फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म से उनका पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसमें उनका भयानक लुक देखने को मिला।

विज्ञापन
Bollywood Stars Ready To Debut in South Industry Saif Ali khan Disha Patani Shanaya Kapoor Janhvi Kapoor
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी

एक्ट्रेस दिशा पाटनी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दिशा भी बॉलीवुड के बाद साउथ फिल्मों में जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। अभिनेत्री फिल्म 'कंगुवा' के साथ साउथ में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के बाद वह प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed