जासूसी थ्रिलर फिल्मों का दर्शक बड़े शौक से देखते हैं। हाल ही में, बर्लिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें भी जासूसी की कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में राहुल बोस खुफिया अधिकारी का रोल अदा कर रहे हैं। इससे पहले भी कई सितारे जासूस की भूमिका को निभा चुके हैं और उनमें से इरफान खान, तापसी पन्नू, आलिया भट्ट और अली फजल ने जासूस के किरदार में अपने अभिनय का अनोखा रंग भरा था।
Secret Agent Role: ये कलाकार निभा चुके हैं खुफिया एजेंट का रोल, लिस्ट में इरफान का नाम भी हैं शामिल
जासूसी थ्रिलर फिल्मों का दर्शक बड़े शौक से देखते हैं। हाल ही में, बर्लिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें भी जासूसी की कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में राहुल बोस खुफिया अधिकारी का रोल अदा कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 'नाम शबाना' फिल्म में शबाना का किरदार निभाया था, जो एक सीक्रेट एजेंट होती है। यह किरदार एक मजबूत, आत्मनिर्भर और निडर महिला का है, जो अपने मिशन के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने फिल्म 'राजी' फिल्म में सहमत खान का किरदार निभाया था, जो एक कश्मीरी लड़की होती है और अपने देश के लिए जासूसी करती है। यह किरदार एक साधारण लड़की से एक जासूस बनने की यात्रा को भी दिखाता है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया था। फिल्म में आलिया और विक्की की जोड़ी देखने को मिली थी।
अली फजल
अली फजल भी बॉलीवुड में अलग-अलग तरह के किरदार करके अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने 'खुफिया' फिल्म में एक इंटेलिजेंस एजेंट का किरदार निभाया था, जो बहुत चालाक और होशियार होता है। इस फिल्म को 5 अक्तूबर, 2023 को रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसमें तब्बू और वामिका गब्बी ने भी काम किया है।
Javed Akhtar: सिनेमा में महिला किरदारों के चित्रण पर बोले जावेद अख्तर, माधुरी और श्रीदेवी का भी किया जिक्र
इरफान खान
दिवंगत अभिनेता इरफान खान भी सिल्वर स्क्रीन पर जासूस का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने 'डी डे' में पाकिस्तान में रह रहे एक भारतीय जासूस की भूमिका अदा की थी। उनका किरदार वली खान 1993 के मुंबई बम धमाकों के लिए न्याय की मांग करता है। 'डी डे' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो 2013 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था।
Malayalam Industry: 'वैनिटी में लगे कैमरे कपड़े बदलते हुए रिकॉर्ड करते हैं', अभिनेत्री ने किया बड़ा दावा