फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Top Actress: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की डेब्यू फिल्म रही फ्लॉप, आज टॉप एक्ट्रेस में हैं शुमार

Sun, 04 Feb 2024 12:47 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bollywood top Actress Katrina Kaif Shraddha Kapoor Kiara Advani Sonam Kapoor career start with flop movie
कियारा, कैटरीना और श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में ऐसी कई अभिनेत्रिया हैं, जिनकी पहली फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही, लेकिन इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री बड़ा मुकाम हासिल किया। आज ये अभिनेत्रियां हर दिलों की धड़कन हैं। इनकी हर फिल्म के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं ये एक्ट्रेस आज एक फिल्म में काम करने के लिए भारी फीस भी चार्ज करती हैं, चलिए आज आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।

Bollywood top Actress Katrina Kaif Shraddha Kapoor Kiara Advani Sonam Kapoor career start with flop movie
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम अभिनेत्री कैटरीना कैफ का है। कैटरीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'बूम' से किया था। बूम एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी, जिसे कैजाद गुस्ताद ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार ने काम किया था। आज कैटरीना इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है। उनकी हालिया रिलीज 'मेरी क्रिसमस' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

Bollywood top Actress Katrina Kaif Shraddha Kapoor Kiara Advani Sonam Kapoor career start with flop movie
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। श्रद्धा की पहली 'तीन पत्ती' फ्लॉप रही थी। साल 2010 में आई इस फिल्म में श्रद्धा के साथ अमिताभ बच्चन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आदित्य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा की फिल्म 'आशिकी 2' सफलता की नई इबारत लिखी और इंडस्ट्री में श्रद्धा अपनी पकड़ बनाने में कामयाब हो गई। आज श्रद्धा हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री में से एक हैं, जिन्होंने बीते कुछ समय में एक से बढ़कर एक फिल्में दी।
Punjabi Singers: इन पंजाबी गायकों ने हिंदी फिल्मों में दिखाया अपने अभिनय का दम, हिट फिल्मों में आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood top Actress Katrina Kaif Shraddha Kapoor Kiara Advani Sonam Kapoor career start with flop movie
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक कई हिट देने वाली कियारा आडवाणी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कियारा आडवाणी ने साल 2014 में फिल्म 'फगली' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। फगली बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, लेकिन कियारा लोगों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में कामयाब रहीं। कियारा ने 'एम एस धोनी द अनटोल्ड लव स्टोरी' से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में शुमार हैं।
First AI Use Indian Cinema: दिवगंत गायकों की आवाज पर रहमान का बड़ा प्रयोग, एआई की मदद से गवाए नए फिल्मी गाने
 
विज्ञापन
Bollywood top Actress Katrina Kaif Shraddha Kapoor Kiara Advani Sonam Kapoor career start with flop movie
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर की भी पहली फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था। करीना ने साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' में इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे। हालांकि, इसके बाद करीना ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और कई सफल में फिल्मों में काम किया। करीना के करियर में एक से बढ़कर एक हिट शामिल हैं।
Rupali Ganguly: पैसे बचाने को 15 किमी पैदल चलती थीं रूपाली, पिता की फिल्में फ्लॉप होने पर हो गई थी आर्थिक तंगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed