फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Baskhar: दुलकर ने 'लकी भास्कर' का फर्स्ट लुक किया जारी, इंडस्ट्री में 12 साल पूरा होने पर फैंस को तोहफा

Sat, 03 Feb 2024 09:29 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
Dulquer Salmaan complete 12 years in the industry released first look of the upcoming film Lucky Bhaskar
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

दुलकर सलमान सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। आज उन्होंने इंडस्ट्री में 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी सहित कई भाषाओं में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। आज ही के दिन उन्होंने अपनी 'सेकेंड शो' फिल्म से डेब्यू किया था। इस मौके पर दुलकर ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया। शनिवार को उन्होंने अपनी अपकमिंग तेलगु फिल्म 'लकी भास्कर' का फर्स्ट लुक जारी किया गया।

Dulquer Salmaan complete 12 years in the industry released first look of the upcoming film Lucky Bhaskar
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

दुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'सिनेमा में मेरी जादुई यात्रा के 12 साल का जश्न मनाते हुए अपनी फिल्म लकी भास्कर का फर्स्ट लुक साझा कर रहा हूं। फिल्म जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी'।

Dulquer Salmaan complete 12 years in the industry released first look of the upcoming film Lucky Bhaskar
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर में दुलकर बेहद गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं। वे मेज पर हाथ रखे हुए हैं, जबकि एक अन्य कटआउट में वे एक ऑफिस बैग के साथ सड़क पर चलते हुए दिख रहे हैं। इस पूरे पोस्टर एक नोट के रूप में डिजाइन किया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से फैंस की भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। दर्शकों में 'लकी भास्कर' को लेकर उत्साह काफी बढ़ता नजर आ रहा है।
First AI Use Indian Cinema: दिवगंत गायकों की आवाज पर रहमान का बड़ा प्रयोग, एआई की मदद से गवाए नए फिल्मी गाने

विज्ञापन
विज्ञापन
Dulquer Salmaan complete 12 years in the industry released first look of the upcoming film Lucky Bhaskar
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

लकी भास्कर को वेंकी एटलुरी ने निर्देशित किया है। दुलकर निर्देशक वेंकी के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जीवी प्रकाश कुमार ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
Dange Release Date: बेजॉय नांबियार की द्विभाषी फिल्म दंगे की रिलीज डेट से उठा पर्दा, दर्शकों का बढ़ा उत्साह

विज्ञापन
Dulquer Salmaan complete 12 years in the industry released first look of the upcoming film Lucky Bhaskar
दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

'लकी भास्कर' के अलावा दुलकर मणिरत्नम की आगामी फिल्म में कमल हासन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'ठग लाइफ' है। इसमें तृषा कृष्णन, जयम रवि, जोजू जॉर्ज, गौतम कार्तिक, ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 'ठग लाइफ' का संगीत एआर रहमान तैयार करेंगे।
Ramayana: मुंबई और लंदन में शूट होगी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण', जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed