फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rupali Ganguly: पैसे बचाने को 15 किमी पैदल चलती थीं रूपाली, पिता की फिल्में फ्लॉप होने पर हो गई थी आर्थिक तंगी

Sat, 03 Feb 2024 08:06 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
Anupma fame Rupali Ganguly would walk more than 15 km to save money after her dad Anil Ganguly films flopped
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रूपाली गांगुली टीवी की दुनिया की बड़ी हस्तियों में से एक हैं। रूपाली आज अपने शो से घर-घर में लोकप्रिय हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि रूपाली गांगुली प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अनिल गांगुली की बेटी और बॉलीवुड कोरियोग्राफर विजय गांगुली की बहन हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार उन्होंने अपने परिवार के मुश्किल दौर को याद किया। उन्हें बताया कि कैसे उनके पिता की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो गई थीं और उनका परिवार आर्थिक तंगी का शिकार हो गया था। इस दौरान उन्होंने अपने पहले थिएटर प्ले के लिए मिली फीस के बारे में भी बताया।
Anupma fame Rupali Ganguly would walk more than 15 km to save money after her dad Anil Ganguly films flopped
रूपाली गांगुली का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
रूपाली गांगुली ने बताया कि 1991 में उनके पिता अनिल गांगुली ने धर्मेंद्र के नेतृत्व वाली दुश्मन देवता का निर्देशन किया, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इससे उनके परिवार में पैसे की कमी हो गई। उन्होंने कहा, 'मैं वर्ली से पृथ्वी थिएटर (लगभग 15 किमी की दूरी) तक पैदल जाती थी क्योंकि मेरे पिता की फिल्में फ्लॉप हो गईं और हमारे पास जो कुछ भी था वह सब बिक गया'।
Anupma fame Rupali Ganguly would walk more than 15 km to save money after her dad Anil Ganguly films flopped
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
रूपाली ने बताया कि उनके पिता को तनाव के कारण डायबटिज हो गया और उस समय बहुत सी अन्य चीजें भी हमारे साथ हुईं। हमने अपना सारा पैसा खो दिया। उन दिनों फिल्म निर्माता फिल्में बनाने के लिए अपनी निजी संपत्ति का निवेश करते थे, क्योंकि कोई कॉर्पोरेट सिस्टम नहीं था। यह वह समय था, जब घर, जेवर बेचकर और घर गिरवी रखकर फिल्म निर्माता के पैसे से फिल्में बनाई जाती थीं'।
Ramayana: मुंबई और लंदन में शूट होगी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण', जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
Anupma fame Rupali Ganguly would walk more than 15 km to save money after her dad Anil Ganguly films flopped
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रूपाली ने टीवी कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में मोनिशा साराभाई का किरदार निभाया। इसके बाद में 'अनुपमा' से टेलीविजन इंडस्ट्री में प्रसिद्धि हासिल की। रूपाली साल 2020 से वह स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह शो वर्तमान में टीवी पर सबसे सफल शो में से एक है। साल 2000 में रूपाली ने स्टार प्लस के मेडिकल ड्रामा संजीवनी में एक नकारात्मक भूमिका भी निभाई थी।
Dange Release Date: बेजॉय नांबियार की द्विभाषी फिल्म दंगे की रिलीज डेट से उठा पर्दा, दर्शकों का बढ़ा उत्साह
विज्ञापन
Anupma fame Rupali Ganguly would walk more than 15 km to save money after her dad Anil Ganguly films flopped
रूपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रूपाली ने शुरूआती दौर में थिएटर नाटक भी किए हैं। साक्षात्कार में इसका खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरा पहला नाटक पृथ्वी थिएटर में 'आत्मकथा' था और इसका निर्माण दिनेश ठाकुर ने किया था। मैंने उनके साथ अपनी थिएटर यात्रा शुरू की। मेरे पहले नाटक के लिए मुझे 50 रुपये मिलते थे और कभी-कभी मुझे समोसा भी मिलता था। यह पैसा मेरे लिए बहुत था'। 
First AI Use Indian Cinema: दिवगंत गायकों की आवाज पर रहमान का बड़ा प्रयोग, एआई की मदद से गवाए नए फिल्मी गाने
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed