फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayana: मुंबई और लंदन में शूट होगी रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण', जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

Sat, 03 Feb 2024 05:49 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor upcoming film Ramayana will be shot in Mumbai and London known film cast and shooting details
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर ने साल 2023 में 'एनिमल' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस एक्शन क्राइम फिल्म ने रिकॉर्ड कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। अब रणबीर कपूर की अगली फिल्म 'रामायण' की चर्चा तेज हो गई है। निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मुंबई और लंदन में शूट होगी।

Ranbir Kapoor upcoming film Ramayana will be shot in Mumbai and London known film cast and shooting details
रणबीर कपूर-नितेश तिवारी-रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स की माने तो, रणबीर कपूर की यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। फिल्म का शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई में होगी, जहां इसका 60 दिन का शेड्यूल होगा। इसके बाद लंदन में भी 60 दिनों तक शूटिंग की जाएगी। रामायण के लंका वाले हिस्से की शूटिंग लंदन में ही की जाएगी, जिसमें रणबीर के साथ सुपरस्टार यश भी शामिल होंगे।

Ranbir Kapoor upcoming film Ramayana will be shot in Mumbai and London known film cast and shooting details
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

चर्चा ये भी है कि रणबीर ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए शराब, मांसाहारी भोजन और लेट नाइट पार्टी से तौबा कर ली है। फिल्म में वे भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, कहा जा रहा अपने किरदार के प्रति श्रद्धा भाव के चलते रणबीर ने इन सब चीजों को छोड़ा है। हाल ही में सनी देओल को 'रामायण' में भगवान हनुमान की भूमिका के लिए चुना गया है। इस किरदार को लेकर सनी देओल काफी उत्साहित हैं। चर्चा है कि सनी इस साल मई में 'रामायण: पार्ट वन' की शूटिंग करेंगे।
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने क्यों छोड़ दी टीवी इंडस्ट्री? अभिनेता ने बताई अपने फैसले की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor upcoming film Ramayana will be shot in Mumbai and London known film cast and shooting details
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी 'रामायण: पार्ट वन' में कैमियो में हैं। हालांकि, फिल्म के दूसरे और तीसरे भाग में उनकी पूरी मौजूदगी देखने को मिलेगी। मेकर्स को विश्वास है कि दारा सिंह के बाद अब सनी देओल ही हैं, जो आधुनिक समय में भगवान हनुमान के किरदार को दर्शकों के सामने फिर से जीवंत कर सकते हैं।
Gauraiya Live: सच्ची घटनाओं पर आधारित 'गौरैया लाइव' का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघर में होगी रिलीज

विज्ञापन
Ranbir Kapoor upcoming film Ramayana will be shot in Mumbai and London known film cast and shooting details
रणबीर कपूर, साई पल्लवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी, वहीं, सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे। इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी की किरदार निभाएंगी। वहीं, विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति का नाम चर्चा में है। 
Poonam Pandey Fake Death: पूनम पांडे का यह कैसा पब्लिसिटी स्टंट? 10 सवालों में जानें उनसे जुड़ा पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed