फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poonam Pandey: लॉक-अप कंटेस्टेंट शिवम शर्मा का दावा निकला गलत, पूनम ने सामने आकर बताई सच्चाई

Sat, 03 Feb 2024 11:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 03 Feb 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey Mystery Lock Up Contestant Shivam sharma Claimed that her mortal remains were in Pune
शिवम शर्मा और पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री पूनम पांडे की मौत की खबर ने शुक्रवार को पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि उनकी मौत कानपुर में सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई। हालांकि, इन सब के बीच कहानी में एक नया मोड़ है। अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने जिंदा होने की खबर दी है। अपनी मौत का तमाशा करने वाली अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है, बल्कि ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। उनके लॉक अप के सह-प्रतियोगी शिवम शर्मा ने दावा किया है कि उनका पार्थिव शरीर पुणे में है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Poonam Pandey Mystery Lock Up Contestant Shivam sharma Claimed that her mortal remains were in Pune
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके मौत जानकारी दी थी। मैनेजर ने खुलासा किया कि एक फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी बीच राहुल ने पूनम की मौत को फेक बताया था और फैंस से सवाल भी किया था। वहीं, अभिनेत्री के  लॉक अप के सह-प्रतियोगी शिवम शर्मा ने पूनम के पार्थिव शरीर को लेकर कुछ दावे किए थे।

Poonam Pandey Mystery Lock Up Contestant Shivam sharma Claimed that her mortal remains were in Pune
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

जब शिवम शर्मा को पूनम की मौत की सूचना मिली तो उनका दिल टूट गया। शिवम ने कहा कि पूनम ने कभी भी कैंसर से पीड़ित होने या इसके इलाज के बारे में कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा था, "हमने एक साथ काफी समय बिताया है और वे सभी यादें मेरी आंखों के सामने घूम रही थीं। यह काफी अविश्वसनीय था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey Mystery Lock Up Contestant Shivam sharma Claimed that her mortal remains were in Pune
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि एक कॉमन फ्रेंड ने उन्हें पूनम के शव के पुणे में होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, "उनका परिवार कानपुर में है। मुझे नहीं पता कि उनका परिवार अंतिम संस्कार की योजना कैसे बनाएगा। मैं उनके परिवार को ढेर सारी ताकत भेजना चाहता हूं, भगवान पूनम की आत्मा को शांति दें।"

विज्ञापन
Poonam Pandey Mystery Lock Up Contestant Shivam sharma Claimed that her mortal remains were in Pune
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बीच, पूनम के बॉडीगार्ड ने दावा किया था कि उन्होंने दो दिन पहले ही एक फोटोशूट कराया था और तब वह बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पूरा परिवार पहुंच से बाहर है और एक रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि उनका कानपुर निवास, जहां उनका परिवार रहता था, वहां ताला लगा हुआ था। पूनम पांडे की शुक्रवार को निधन की खबर सामने आई थी। अभिनेत्री की मौत की खबर उनके इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई थी। इस खबर के साझा होने के 24 घंटे बाद अभिनेत्री खुद सामने आई हैं और बताया है कि यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था।

Poonam Pandey Mystery: पूनम पांडे की मौत की खबर पर मुनव्वर फारुकी की प्रतिक्रिया, बोलें- जांच होनी चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed