फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Vaidya: पूनम की मौत को लेकर राहुल वैद्य का दावा निकला सही, सिंगर ने कहा था- वह मरी नहीं हैं

Sat, 03 Feb 2024 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 03 Feb 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Rahul Vaidya Questions Poonam Pandey news says Am I The Only One Who Thinks She is Not Dead
राहुल वैद्य और पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

शुक्रवार को अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी उनके मैनेजर की तरफ से दी गई थी। इसमें बताया गया कि पूनम को सर्वाइकल कैंसर था। इस खबर से हर कोई हैरान था। इसके 24 घंटे बाद अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने जिंदा होने की खबर दी है। अपनी मौत का तमाशा करने वाली अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है, बल्कि ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया था। आइए जानते हैं कि पूनम को लेकर राहुल वैद्य ने क्या दावा किया था।

Rahul Vaidya Questions Poonam Pandey news says Am I The Only One Who Thinks She is Not Dead
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके मौत जानकारी दी थी। मैनेजर ने खुलासा किया कि एक फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद राहुल ने पूनम की मौत को फेक बताया था और फैंस से सवाल भी किया था।

Rahul Vaidya Questions Poonam Pandey news says Am I The Only One Who Thinks She is Not Dead
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पूनम की मौत पर सवाल उठाते हुए लिखा था, "क्या मैं अकेला हूं जो सोचता है कि पूनम पांडे मरी नहीं हैं.. ??!!" राहुल की इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई थी। पूनम की मौत की खबर के बाद अभी तक पुलिस द्वारा उनका शव बरामद नहीं किया गया था और न ही पूनम के अंतिम संस्कार की कोई खबर ही सामने आई थी। ऐसे में फैंस के मन में ढेरों सवाल उठ रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Vaidya Questions Poonam Pandey news says Am I The Only One Who Thinks She is Not Dead
राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राहुल की इस ट्वीट का समर्थन किया था। एक यूजर ने लिखा था, 'मुझे तो यह सब फेक लग रहा है। वे सिर्फ फेम के लिए ऐसा कर रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मौत के बाद परिवार के लोग अभी तक मीडिया के सामने क्यों नहीं आए हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'पूनम नहीं मरी हैं। कैंसर कोई मजाक नहीं है, उन्होंने कभी अपनी बीमारी का भी खुलासा नहीं किया था।'

Bigg Boss 17: अभिषेक-ईशा के रिश्ते से अभिनेत्री की मां को था एतराज, इस वजह से समर्थ की हुई थी एंट्री

विज्ञापन
Rahul Vaidya Questions Poonam Pandey news says Am I The Only One Who Thinks She is Not Dead
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पूनम के मौत की खबर से इंडस्ट्री शोक में हैं। कंगना रणौत समेत कई सेलेब्स पूनम को श्रद्धांजलि दे रहे थे। हाल ही में, मुनव्वर ने भी इस खबर के बाद फैंस के साथ अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया था। पूनम पांडे की शुक्रवार को निधन की खबर सामने आई थी। अब उनके इस मजाक को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed