Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Top Grossing profit Films of 2023 The Kerala Story Gaadar 2 Animal 12th Fail Pathan Jawan
{"_id":"66586f99a075fd23ec0473a2","slug":"bollywood-top-grossing-profit-films-of-2023-the-kerala-story-gaadar-2-animal-12th-fail-pathan-jawan-2024-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top Grossing film: 2023 की टॉप फिल्मों की सूची, किस फिल्म को मिला कमाई में सबसे ज्यादा मुनाफा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Top Grossing film: 2023 की टॉप फिल्मों की सूची, किस फिल्म को मिला कमाई में सबसे ज्यादा मुनाफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 30 May 2024 05:54 PM IST
सार
2023 में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं। शाहरुख खान के लिए तो 2023 काफी शानदार रहा। शाहरुख की 'जवान', 'पठान' और डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थीं। 2023 में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में किस फिल्म का नाम पहले नंबर पर है, जानिए इस खास रिपोर्ट में।
विज्ञापन
1 of 7
2023 में एक से बढ़कर एक फिल्में
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
2023 में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं। शाहरुख खान के लिए तो 2023 काफी शानदार रहा। शाहरुख की 'जवान', 'पठान' और डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं और तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थीं। 2023 में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में किस फिल्म का नाम पहले नंबर पर है, जानिए इस खास रिपोर्ट में।
2 of 7
द केरल स्टोरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@adah_ki_adah
5 मई 2023 को 'द केरल स्टोरी' एक ड्रामा फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सुदीप्तो सेन ने संभाली और और इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी ने अभिनय किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2023 में जिस फिल्म को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ वो 'द केरल स्टोरी' थी। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपए था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 238.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यानी बजट निकालने के अलावा फिल्म को कुल 208.27 करोड़ रुपए का फायदा मिला था। इस फिल्म में अदा शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया था।
3 of 7
गदर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई 'गदर 2' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशन और निर्माण की जिम्मेदारी अनिल शर्मा ने उठाई थी। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर हिट 'गदर 2' रही। 75 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 600.66 प्रतिशत का प्रॉफिट मिला था। गदर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 525.50 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म को 450.50 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
रणवीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस लिस्ट में तीसरी हिंदी फिल्म 'एनिमल' रही। रणबीर की फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनी था। इस फिल्म ने कुल 554 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उस हिसाब से इस फिल्म ने 354 करोड़ का मुनाफा कमाया था।
विज्ञापन
5 of 7
12वीं फेल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' इस फेहरिस्त में चौथे नंबर पर है। महज 20 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस फिल्म ने थिएटर्स में धमाल मचा दिया था। '12वीं फेल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 51.93 करोड़ रुपए कमाए थे। यानी फिल्म को 31.93 करोड़ रुपए का प्रॉफिट मिला था। फिल्म में विक्रांत के अभिनय की जमकर सराहना हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।