बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा की बहस आए दिन चलती है। एक बार फिर इस मसले ने ध्यान खींचा है। एक वजह तो ये है कि इस साल बॉलीवुड फिल्मों का खास हल्ला नहीं हुआ है। इनके मुकाबले साउथ सिनेमा की फिल्मों का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर रहा है। बीते वर्ष जवान, गदर और एनिमल जैसी हिट फिल्मों के साथ बॉलीवुड का बोलबाला रहा, लेकिन इस बार फिर गेंद साउथ इंडस्ट्री के पाले में है। मुख्य रूप से तेलुगु भाषी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अभी तक इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
Allu Arjun: 'बॉलीवुड को हो क्या गया है?', हिंदी सिनेमा पर अल्लू अर्जुन ने की टिप्पणी, निखिल आडवाणी का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ और हिंदी सिनेमा की बहस के बीच अक्सर दोनों इंडस्ट्री के सितारों की टिप्पणियां भी सामने आती रहती हैं। बॉलीवुड को लेकर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कहना है कि आखिर बॉलीवुड को हो क्या गया है? फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। निखिल आडवाणी ने गलाटा इंडिया से बातचीत में खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन ने एक बार एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर इशारा किया था, जिसे वे आज बॉलीवुड में देखते हैं। फिल्म निर्माता ने बताया कि अल्लू से जब वे मिले थे तो एक्टर ने कहा था, 'जानते हो बॉलीवुड के साथ दिक्कत क्या है? आप सभी भूल गए हैं कि हीरो कैसे बनना है?'।
निखिल आडवाणी ने अल्लू अर्जुन की बातों को और विस्तार से बताते हुए कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्मों ने वीरता की मूल भावनाओं को सफलतापूर्वक उभारा है, यहां तक कि पानी की सिंचाई जैसे प्रतीत होने वाले सांसारिक विषयों पर भी ध्यान केंद्रित किया है। दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री इन विषयों को शानदार एक्शन और वीरता के पलों के साथ पेश करती है, जिससे वे दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ जाते हैं'।
Chalti Rahe Zindagi: चलती रहे जिंदगी की शूटिंग के दौरान सिद्धांत को हुआ था कोरोना, फिल्म देखकर रो पड़ी थीं मां
निखिल ने कहा, 'हर कोई दक्षिण सिनेमा को पौराणिक कथाएं और सब कुछ मानता है, लेकिन वे मूल भावना को ही लेते हैं। जैसे पानी की सिंचाई। इस पर फिल्म बनाते हुए इसमें कमाल का एक्शन, वीरता और शानदार पलों को शामिल किया है। इस दौरान निखिल ने कालिया और कुलि में अमिताभ बच्चन के हीरोइज्म के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कभी हां कभी ना में शाहरुख खान के किरदार में भी आज के हीरो से ज्यादा हीरोइज्म था।
Citadel Teaser: 'सिटाडेल: हनी बनी' के टीजर में दिखा वरुण धवन-सामंथा का धांसू एक्शन, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
दिलचस्प बात यह है कि अल्लू अर्जुन ने अपने पिछले इंटरव्यू में बॉलीवुड की खूब तारीफ की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न भारतीय फिल्म उद्योगों के अभिनेता एक-दूसरे के काम के प्रति सम्मान रखते हैं और वे भाई-भाई हैं। उन्होंने दक्षिण सिनेमा पर बॉलीवुड के प्रभाव को स्वीकार किया और कहा कि बॉलीवुड की हालिया चुनौतियों के बावजूद, इसने छह दशकों से भी अधिक समय तक बेहतरीन सिनेमा का निर्माण किया है।
Gyaarah Gyaarah: 'ग्यारह ग्यारह' से कृतिका कामरा का मोशन पोस्टर जारी, राघव के साथ उलझी जांच को सुलझा पाएंगी?

कमेंट
कमेंट X