'ग्यारह ग्यारह' वेब सीरीज अपने एलान के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। दर्शकों को सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। जी5 की ओरिजनल सीरीज का प्रीमियर जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने वाला है। हाल ही में करण जौहर ने सीरीज का ट्रेलर जारी किया था। करण जौहर और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित इस सीरीज में अभिनेत्री कृतिका कामरा भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर का अनावरण करने के बाद निर्माताओं ने अब कृतिका को वामिका रावत के रूप में दिखाते हुए एक रोमांचक मोशन पोस्टर जारी किया है।
Gyaarah Gyaarah: 'ग्यारह ग्यारह' से कृतिका कामरा का मोशन पोस्टर जारी, राघव के साथ उलझी जांच को सुलझा पाएंगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज में कृतिका कामरा एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी, जो राघव के साथ मिलकर एक 15 साल पुराने मामले को सुलझा रही हैं, जिसमें एक महिला एक दशक से भी अधिक समय से अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रही है, जिससे पुराने मामले फिर से खुल जाते हैं। मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'वामिका रावत- मामलों को सुलझाने की उलझन में फंसी हुई। क्या अतीत उसे पकड़ लेगा जब दो दुनियाएं जुड़ेंगी।'
View this post on Instagram
इससे पहले सीरीज के बारे में बात करते हुए, कृतिका ने कहा था, ''ग्यारह ग्यारह' की दुनिया में कदम रखना मेरे लिए एक रोमांचक यात्रा रही है। यह भूमिका मेरे द्वारा पहले कभी की गई किसी भी भूमिका से अलग है। इसने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर धकेल दिया है। इस दिमाग को झकझोर देने वाली मिस्ट्री थ्रिलर में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाना रोमांचकारी और चुनौतीपूर्ण दोनों रहा है।'
सीरीज का ट्रेलर 24 जुलाई, 2024 को जारी किया गया था। उमेश बिष्ट ने ग्यारह ग्यारह का निर्देशन किया। करण जौहर, धर्माटिक एंटरटेनमेंट के अपूर्व मेहता और ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और सिख्या एंटरटेनमेंट के अचिन जैन ने इसका सह-निर्माण किया। राघव जुयाल, कृतिका कामरा और धैर्य करवा की शानदार तिकड़ी वाली यह सम्मोहक पुलिस ड्रामा सीरीज अलग-अलग समय अवधि के दो पुलिस अधिकारियों की आकर्षक कहानियों को आपस में जोड़ती है।
करण जौहर ने कहा, "ग्यारह ग्यारह' एक नियमित पुलिस पर आधारित सीरीज से कहीं अधिक है, इसमें रहस्य और दर्शन की अपनी खासियत है। सिख्या के साथ साझेदारी में हम दर्शकों को उमेश बिष्ट की खोजी यात्रा पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी। कभी-कभी, यात्रा कौन या कहां के बारे में नहीं होती है... यह कब के बारे में होती है और अब दर्शकों के लिए इस पहेली को सुलझाने का समय आ गया है।'

कमेंट
कमेंट X