फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#1YearOfChhichhore: जिंदगी जीना सिखाते हैं सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' के ये डायलॉग्स, को-स्टार्स ने ऐसे किया दिवंगत एक्टर को याद

Sun, 06 Sep 2020 06:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 06 Sep 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 Year Of Sushant Singh Rajput shraddha kapoor Superhit Film chhichhore
छिछोरे - फोटो : Screengrab From Movie Trailer

सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा की सुपरहिट फिल्म 'छिछोरे' को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था लेकिन दुख की बात ये है कि इस फिल्म को एक साल पूरा होने का जश्न मनाने के लिए सुशांत हमारे बीच नहीं हैं। फिल्म का निर्देशन नीतेश तिवारी ने किया था। यही सुशांत की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म भी रही। फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पर सुशांत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी शेयर किया है। 

1 Year Of Sushant Singh Rajput shraddha kapoor Superhit Film chhichhore
छिछोरे - फोटो : Screengrab From Movie Trailer

वीडियो में फिल्म का गाना 'वो दिन भी क्या दिन थे' सभी को भावुक कर रहा है और सुशांत को याद करने को मजबूर। इस वीडियो में सुशांत के अलावा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मस्ती करती दिखाई दे रही है। इस फिल्म में सुशांत ऐसे तलाकशुदा पिता के किरदार में थे, जिसका बेटा पढ़ाई के तनाव से गुजर रहा होता है। बेटा जब फेल हो जाता है, तो वह सुसाइड की कोशिश करता है। तब बतौर पिता सुशांत अपने बेटे को बताते हैं कि कॉलेज लाइफ में कैसे वे पीछे थे, लेकिन जीने का हौसला उन्होंने नहीं छोड़ा और बाद में टॉपर बने।

1 Year Of Sushant Singh Rajput shraddha kapoor Superhit Film chhichhore
छिछोरे - फोटो : File Photo
इस फिल्म के डायलॉग्स भी खूब हिट हुए थे। चलिए आपको बताते हैं फिल्म के कुछ मोटिवेशनल डायलॉग्स...
  • 'जिंदगी में अगर कुछ सबसे ज्यादा इंपॉर्टेन्ट है, तो वो है खुद की जिंदगी'
  • 'दूसरों से हारकर लूजर कहलाने से कहीं ज्यादा बुरा है, खुद से हारकर लूजर कहलाना'
विज्ञापन
विज्ञापन
1 Year Of Sushant Singh Rajput shraddha kapoor Superhit Film chhichhore
Chhichhore film on location picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
  • 'हम हार जीत, सक्सेस फेलियर में इतना उलझ गए हैं कि जिंदगी जीना भूल गए हैं।'
  • 'ये काम भी कितनी चालू चीज है ना.. जब काम को टाइम चाहिए होता है तो फैमिली एडजस्ट करती है ना... और जब फैमिली को टाइम चाहिए तो काम को तो एडजस्ट करना पड़ेगा'
विज्ञापन
1 Year Of Sushant Singh Rajput shraddha kapoor Superhit Film chhichhore
Chhichhore film on location picture - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
  • 'सच्चे दोस्त वही होते हैं...जो अच्छे वक्त में आपकी बजाते हैं और जब मुश्किल वक्त आता है तो वही छिछोरे आपके दरवाजे पर खड़े नजर आते हैं'
  • 'सक्सेस के बाद का प्लान सबके पास है लेकिन अगर गलती से फेल हो गए तो फेलियर से कैसे डील करना है। इसकी कोई बात ही नहीं करना चाहता।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed