फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamini Kaushal Birthday: दिलीप कुमार की पहली प्रेमिका के 10 दमदार किरदार, कबीर सिंह व लाल सिंह चड्ढा भी शामिल

Tue, 16 Jan 2024 09:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 16 Jan 2024 09:09 AM IST
सार

16 जनवरी 1927 को लाहौर में जन्मी कामिनी कौशल करियर की दूसरी पारी में अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं, उनके करियर की 10 दमदार भूमिकाओं के बारे में...  

विज्ञापन
10 best characters of actress kamini Kaushal oldest living actor of Hindi cinema Bollywood news in hindi
कामिनी कौशल जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की सबसे बुजुर्ग कलाकार अभिनेत्री कामिनी कौशल आज अपना 97वां जन्मदिन मना रही हैं। कामिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देश को आजादी मिलने से पहले चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'नीचा नगर' से की। यह की पहली भारतीय फिल्म रही है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। कामिनी कौशल दो साल पहले तक अभिनय में सक्रिय रही हैं और आखिरी बार वह दो साल पहले ही रिलीज हुई अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आईं थी। 16 जनवरी 1927 को लाहौर में जन्मी कामिनी कौशल करियर की दूसरी पारी में अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। दिलीप कुमार के करियर का पहला रोमांटिक किस्सा भी उन्हें ही लेकर बना था। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं, उनके करियर की 10 दमदार भूमिकाओं के बारे में...       



 

10 best characters of actress kamini Kaushal oldest living actor of Hindi cinema Bollywood news in hindi
कामिनी कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: रूपा

फिल्म: नीचा नगर (1946)

निर्देशक चेतन आनंद की फिल्म 'नीचा नगर' से अभिनेत्री कामिनी कौशल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने रूपा की भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘नीचा नगर' का पहला प्रदर्शन 29 सितंबर 1946 को फ्रांस के कान अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में हुआ। वहां इस फिल्म को 'गोल्डन पाम' पुरस्कार मिला। इसी के साथ  'नीचा नगर' विदेश में अपना परचम लहराने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। इसी फिल्म से प्रेरणा लेकर सत्यजीत रे ने फिल्मों में कदम रखा था।  चतन आनंद ने भी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की। यह फिल्म समाज में अमीर और गरीब के बीच की खाई पर एक अभिव्यक्तिवादी नजर डालती है। 

10 best characters of actress kamini Kaushal oldest living actor of Hindi cinema Bollywood news in hindi
कामिनी कौशल-शीला, शहीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: शीला

फिल्म: शहीद (1948) 

फिल्म 'शहीद'  में पहली बार कामिनी कौशल अभिनेता दिलीप कुमार के साथ नजर आईं। रमेश सहगल के निर्देशन में बनी यह फिल्म  भारत की आजादी के संघर्ष के बारे में थी। इस फिल्म में कामिनी कौशल ने  शीला की भूमिका निभाई थी। 26 मार्च 1948 को रिलीज हुई यह फिल्म साल 1948 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। फिल्म 'शहीद' की शूटिंग के दौरान ही दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के प्रेम प्रसंग के चर्चे सुर्खियों में रहे, लेकिन इनका प्रेम सफल नहीं रहा। इस फिल्म के बाद दिलीप कुमार और कामिनी कौशल ने कई फिल्मों में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
10 best characters of actress kamini Kaushal oldest living actor of Hindi cinema Bollywood news in hindi
कामिनी कौशल-फुलवा, नदिया के पार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: फुलवा

फिल्म: नदिया के पार (1948)

फिल्म 'शहीद' के बाद दिलीप कुमार और कामिनी कौशल की जोड़ी फिल्म 'नदिया के पार' में नजर आई। किशोर साहू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलीप कुमार ने कुंवर  सिंह और कामिनी कौशल ने फुलवा की भूमिका निभाई थी। कुंवर सिंह दिलोजान से फुलवा से प्यार करता है, लेकिन कुंवर का भाई इस रिश्ते के खिलाफ रहता है और अपने भाई की शादी किसी और से करा देते हैं। 18 दिसंबर 1948 को रिलीज यह फिल्म काफी सफल रही। फिल्म में दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के अभिनय की खूब तारीफ हुई। 

Vijay Sethupathi: साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी विजय सेतुपति की है खूब लोकप्रियता, इन फिल्मों से किया कमाल

विज्ञापन
10 best characters of actress kamini Kaushal oldest living actor of Hindi cinema Bollywood news in hindi
कामिनी कौशल-निर्मला,आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किरदार: निर्मला

फिल्म: आग (1948)

फिल्म 'आग' के जरिए राज कपूर ने पहली बार फिल्म निर्माण और निर्देशन में कदम रखा। यह फिल्म राज कपूर के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। वैसे तो इस फिल्म में   राज कपूर और नरगिस की लीड भूमिका थी। लेकिन फिल्म में निर्मला की भूमिका में कामिनी कौशल की खूब तारीफ हुई है। यह फिल्म 6 अगस्त 1948 को रिलीज हुई थी। 

हैंडसम हंक ही नहीं करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं सिद्धार्थ, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed