फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणधीर कपूर की इस हिट फिल्म का रजनीकांत ने किया था रीमेक, देखिए 10 दमदार किरदार

Sat, 15 Feb 2020 12:05 PM IST
प्रतीक्षा राणावत अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 15 Feb 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
10 best roles of randhir kapoor on birthday son of raj Kapoor father of karisma and kareena kapoor
randhir kapoor

हिंदी सिनेमा की दो सुपरस्टार्स करिश्मा कपूर और करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर 73 साल के हो गए हैं। सत्तर और अस्सी के दशक में धूम मचाने वाले अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने पिता की फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर करियर की शुरुआत की और फिल्म निर्माण और निर्देशन के जरिए भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। उनके करीबी उन्हें प्यार से डब्बू कह कर पुकारते हैं। तो आइए जानते हैं डब्बू की 10 चर्चित फिल्मों के बारे में।

10 best roles of randhir kapoor on birthday son of raj Kapoor father of karisma and kareena kapoor
Randhir Kapoor - फोटो : social media

कल आज और कल (1971)
यह फिल्म हिंदी सिनेमा जगत की कालजयी फिल्मों में शुमार की जाती है। इसमें पहली बार कपूर खानदान की तीन पीढ़ी पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और रणधीर कपूर नजर आए थे। इस फिल्म के जरिए रणधीर ने फिल्म जगत में बतौर अभिनेता डेब्यू किया। साथ ही इस फिल्म का निर्देशन भी रणधीर कपूर ने किया। इस फिल्म में बबिता कपूर भी नजर आई थी जो बाद में चलकर रणधीर की पत्नी बनीं। फिल्म में रणधीर ने जिस तरह से अपने दादा और पिता के सामने अपने मजबूत अभिनय का परिचय दिया उसने उनकी दमदार दस्तक दर्ज कराई थी। फिल्म में तीनों के बीच कभी प्यार तो कभी तकरार देखने को मिली।

10 best roles of randhir kapoor on birthday son of raj Kapoor father of karisma and kareena kapoor
Randhir Kapoor - फोटो : social media

जवानी दीवानी (1972)
इस फिल्म में रणधीर कपूर की जोड़ी जया भादुड़ी के साथ नजर आई थी। इसके अलावा बलराज सहानी और निरूपा रॉय भी अहम किरदार में थे। फिल्म में रणधीर ने विजय आनंद का किरदार अदा किया है। वहीं निरूपा रॉय रणधीर की बहन के किरदार में हैं। फिल्म में रणधीर का प्यार को हासिल करने के लिए जी जान लगा देने वाले आशिक का किरदार देखने को मिला। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 best roles of randhir kapoor on birthday son of raj Kapoor father of karisma and kareena kapoor
जीत - फोटो : Social Media

जीत (1972)
यह एक तमिल फिल्म की रीमेक है। फिल्म में रणधीर कपूर के साथ बबिता नजर आई। फिल्म में रणधीर रतन नामक एक तांगेवाले की भूमिका में है जिसे बबिता से प्यार हो जाता है। इस फिल्म का निर्देशन अदुर्थी सुब्बा राव ने किया था। फिल्म में जिस तरह के रूप में रणधीर नजर आए वह लोगों के लिए काफी अलग था। इस रूप में भी उन्होंने यह साबित किया कि वह एक ऐसे अभिनेता हैं जो अभिनय के दम पर किसी भी किरदार को अपना बना सकते हैं।

विज्ञापन
10 best roles of randhir kapoor on birthday son of raj Kapoor father of karisma and kareena kapoor
Randhir Kapoor - फोटो : social media

रामपुर का लक्ष्मण (1972)
मनमोहन देसाई निर्देशित इस फिल्म में रणधीर कपूर के साथ ही रेखा और शत्रुघन सिन्हा भी मुख्य किरदार में नजर आए। यह फिल्म इस कदर हिट साबित हुई थी कि तमिल में इसकी रीमेक भी बनाई गई जिसमें रजनीकांत नजर आए। इस फिल्म में निभाए लक्ष्मण के किरदार में रणधीर सच्चाई का साथ देते हुए अपने भाई से भिड़ते हुए नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed