फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसीपी प्रद्युम्न का ये है सबसे अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए शिवाजी के 10 बेहतरीन किरदारों के बारे में

Tue, 21 Apr 2020 10:24 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 21 Apr 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
10 best roles of shivaji satam world record of continuous shoot on the sets of CID
Shivaji Satam - फोटो : file photo

टीवी सीरियल सीआईडी के एसीपी प्रद्युम्न के किरदार से घर घऱ में छा जाने वाले अभिनेता शिवाजी साटम आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो सीआईडी का हिस्सा होने के साथ ही तमाम हिंदी और मराठी फिल्मों में भी अपनी चमक बिखेर चुके हैं। कभी बैंक कैशियर की नौकरी करने वाले शिवाजी ने साल 1987 में फिल्म पेस्टनजी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में संजय दत्त से लेकर रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकारों के पिता का किरदार निभाया। चलिए उनके 10 रोचक किरदारों पर एक नजर डालते हैं।

10 best roles of shivaji satam world record of continuous shoot on the sets of CID
Film Yashwant - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

किरदार- पुलिस इंस्पेक्टर जोशी 
फिल्म- यशवंत (1997)

इस एक्शन क्राइम जॉनर की फिल्म का निर्देशन अनिल मट्टू ने किया। फिल्म में नाना पाटेकर, मधु और अतुल अग्निहोत्री मुख्य किरदारों में नजर आए। यह फिल्म नाना पाटेकर के शानदार अभिनय के लिए जानी जाती है। फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर का किरदार अदा किया था वहीं शिवाजी साटम भी इस फिल्म में इंस्पेक्टर की वर्दी में नजर आए। फिल्म में वह इंस्पेक्टर जोशी के तौर पर पहचाने गए। जो यशवंत से ठीक उलट होता है। यहां तक कि वह कुछ बदमाशों को भी यशवंत के चंगुल से बचाने की कोशिश करता है।

10 best roles of shivaji satam world record of continuous shoot on the sets of CID
Ghulam-E-Mustafa - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

किरदार- दयानंद दीक्षित
फिल्म-गुलाम-ए-मुस्तफा (1997)

इस फिल्म में नाना पाटेकर और रवीना टंडन मुख्य रोल में दिखे।  शिवाजी साटम, दयानंद दीक्षित के किरदार में नजर आए हैं तो वहीं अरुणा ईरानी उनकी पत्नी के रोल में हैं। फिल्म में नाना पाटेकर एक गुंडे के किरदार में है जिसपर दीक्षित परिवार की संगति का सकारात्मक असर पड़ता है। फिल्म का निर्देशन पार्थो घोष ने किया है तो वहीं पी.जी. श्रीकांत और दिनेश गांधी निर्माता के तौर पर हैं। इस फिल्म को लोगों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 best roles of shivaji satam world record of continuous shoot on the sets of CID
CID - फोटो : Social Media

किरदार- एसीपी प्रद्युम्न
टीवी शो- सीआईडी (1998)

यह टीवी शो आज भी देश के सबसे लंबे समय तक (20 वर्ष से अधिक) चलने वाले टीवी शोज में है। शो में शिवाजी साटम का एक संवाद बहुत मशहूर हुआ जिसमें वह कहते हैं कि 'कुछ तो गड़बड़ है'। इस शो से जुड़े कई किस्से कहानियां हैं। कहा जाता है कि एक बार इस शो की शूटिंग के दौरान शिवाजी साटम बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होत बचे थें। तो वहीं एक दफा दर्शकों के बीच ऐसी अफवाह फैल गई थी कि उनका पंसदीदा किरदार एसीपी प्रद्युम्न का शो में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो जाएगी। यह शो 111 मिनट तक बिनी किसी कट के लगातार शूट होने के चलते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

विज्ञापन
10 best roles of shivaji satam world record of continuous shoot on the sets of CID
China Gate - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

किरदार- गोपीनाथ
फिल्म-चाइना गेट (1998)

राजकुमार संतोषी निर्देशित यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई। फिल्म में उर्मिला मांतोडकर पर फिल्माया गया गाना छम्मा छम्मा काफी मशहूर हुआ था। फिल्म में ओम पुरी, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह, ममता कुलकर्णी मुख्य रोल में दिखे। शिवाजी साटम के किरदार की बात करें तो उन्होंने गोपीनाथ नामक गांव के सरपंच का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका हुलिया इस कदर सरपंच के किरदार में ढल गया कि कोई पहचान ही सकता था कि वह इससे पहले की फिल्मों में इंस्पेक्टर और रईस व्यक्ति का किरदार भी निभा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed