फिल्मी दुनिया में एक्ट्रेस का करियर ज्यादा लंबा नहीं माना जाता है। अगर किसी एक्ट्रेस की एक्टिंग में दम होता है तो उसके ग्लैमर की दुनिया में लॉन्ग टाइम तक टिके रहने की उम्मीद बनी रहती हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी रहीं जो कुछ ही फिल्में करके चलती बनीं। हालांकि उनकी फिल्में हिट जरूर हुई लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में....
अब नजर नहीं आती ये 10 खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस, इनकी बोल्डनेस के आगे फेल थीं बड़ी-बड़ी हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री दत्ता
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे सुपरहिट फिल्म आशिक बनाया आपने की बोल्ड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की। 2006 में आई यह फिल्म नौजवानों को बहुत पसंद आई थी। फिल्म में एक्टर इमरान हाशमी लीड रोल में थे साथ ही एक्टर सोनू सूद ने भी अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म के सभी गाने बेहद सुपरहिट रहे थे। बात करें तनुश्री की तो इस फिल्म के बाद उन्हें कॉमेडी फिल्म ढोल में देखा गया था। तनु ने अपना फिल्मी करियर साल 2005 में शुरू किया था और आखिरी बार वह 2010 में फिल्म अपार्टमेंट में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया।
भूमिका चावला
साल 2003 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तमिल और तेलुगू एक्ट्रेस भूमिका चावला भी बॉलीवुड से अचानक चली गईंं। भूमिका ने बॉलीवुड में आने से पहले कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया था। वहीं, 2004 में उन्हें फिल्म रन में एक्टर अभिषेक बच्चन के अपोजिट देखा गया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर ना हिट हुई हो लेकिन भूमिका की एक्टिंग की खूब सराहना की गई थी। भूमिका ने अपने 15 साल के बॉलीवुड करियर में केवल 9 ही फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उनको 2017 में आई फिल्म एम एस धोनी में एक छोटे से रोल में देखा गया था।
उदिता गोस्वामी
फिल्म पाप से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं उदिता गोस्वामी ने 2003 में बॉलीवुड मे कदम रखा था। उन्हें हिट फिल्म अकसर और जहर में भी देखा गया था। लेकिन उदिता भी बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल सकीं। उन्होंने अपने 12 साल के फिल्मी करियर में महज 12 फिल्मों में ही काम किया। उन्हें आखिरी बार 2012 में फिल्म डायरी ऑफ बटरफ्लाई में गुल के किरदार में देखा गया था।
अंतरा माली
90 के दशक की 42 वर्षीय एक्टर अंतरा माली को पहली बार 1998 में आई फिल्म ढूंढते रह जाओगे में रेनू के किरदार में देखा गया था। अंतरा ने भी 12 साल के फिल्मी करियर में केवल 12 फिल्मों में ही काम किया। 2010 में फिल्म एंड वंस अगेन में अंतरा को आखिरी बार सावित्री के रोल में देखा गया था।