फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Biopics 2023: बॉलीवुड में तैयार हो रहे बायोपिक के 10 और बुलबुले, इसी महीने शुरू होगा असली इम्तिहान

Sun, 15 Jan 2023 11:13 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 15 Jan 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
10 Bollywood Biopics 2023 emergency gandhi godse ek yudh Main Atal Hoon Maidaan sam bahadur Capsule Gill
इस साल ये बायोपिक होंगी रिलीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया भर में बायोपिक सिनेमा के घटते कारोबार के बीच हमने बीते हफ्ते अपने पाठकों को हिंदी सिनेमा में बनने वाली बायोपिक से दूर होते दर्शकों की जानकारी दी। बायोपिक फिल्मों का कारोबार भले लगातार कम होता जा रहा हो लेकिन हिंदी सिनेमा के तमाम दिग्गज निर्माताओं को अब भी इसमें खूब मुनाफा दिख रहा है। इनमें से कुछ फिल्में अगले लोकसभा चुनाव के पहले के माहौल का फायदा उठाने के लिए भी बनाई जा रही हैं। चलिए आज आपको बताते हैं इन 10 बायोपिक फिल्मों के बारे में जिनकी रिलीज इस साल प्रस्तावित है।

10 Bollywood Biopics 2023 emergency gandhi godse ek yudh Main Atal Hoon Maidaan sam bahadur Capsule Gill
गांधी गोडसे- एक युद्ध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गांधी गोडसे- एक युद्ध (26 जनवरी 2023)
हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी पूरे नौ साल बाद फिल्म 'गांधी गोडसे -एक युद्ध' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विचारधाराओं के टकराव पर आधारित है। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार गुजराती फिल्मों के निर्देशक और अभिनेता दीपक अंतानी निभा रहे हैं, तो नाथूराम गोडसे की भूमिका मराठी अभिनेता चिन्मय मांडलेकर निभा रहें हैं। यह फिल्म रिपब्लिक डे पर यानी 26 जनवरी को रिलीज हो रही है।

10 Bollywood Biopics 2023 emergency gandhi godse ek yudh Main Atal Hoon Maidaan sam bahadur Capsule Gill
मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे (3 मार्च 2023)
'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' एक मां की सच्ची कहानी से प्रेरित है। इस मां ने अपने बच्चों को वापस पाने के लिए अपने साहस और इच्छाशक्ति से पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक मां की मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने बच्चों को वापस पाने के लिए लड़ती है। फिल्म नॉर्वेजियन फोस्टर केयर सिस्टम की परतें उधेड़ती है और अपने बच्चों की कस्टडी वापस पाने के लिए एक अप्रवासी भारतीय मां की लड़ाई पर आधारित है। आशिमा छिब्बर निर्देशित ये फिल्म 3 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Bollywood Biopics 2023 emergency gandhi godse ek yudh Main Atal Hoon Maidaan sam bahadur Capsule Gill
मैदान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मैदान (12 मई 2023)
फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक 'मैदान' में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं। 1950 से 60 के दशक तक भारतीय फुटबॉल कोच और भारतीय राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक रहे रहीम की ये कहानी बहुत ही रोचक बताई जाती है। फिल्म की शूटिंग अऱसा पहले पूरी हो चुकी है। ये फिल्म पहले 2022 में रिलीज होने वाली थी फिर इसकी तारीख खिसककर इस साल फरवरी में हुई और अब इसकी रिलीज डेट को बढ़ाकर 12 मई 2023 कर दिया गया है इस फिल्म का निर्देशन अमित रवींद्र नाथ शर्मा ने किया है। 

विज्ञापन
10 Bollywood Biopics 2023 emergency gandhi godse ek yudh Main Atal Hoon Maidaan sam bahadur Capsule Gill
स्वातंत्र्यवीर सावरकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्वातंत्र्यवीर सावरकर (26 मई 2023)
स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के नाम से बन रही है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभा हैं। फिल्म का निर्देशन पहले महेश मांजरेकर करने वाले थे, लेकिन अब इस फिल्म का निर्देशन खुद रणदीप हुड्डा कर रहे हैं। यह फिल्म 26 मई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के अलावा अमित सियाल और अंकिता लोखंडे की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed