सब्सक्राइब करें

जे डे के हत्यारे और अश्वत्थामा किताबों से बाहर आने को बेताब, सुल्ताना डाकू और लादेन भी लगे कतार में

मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 21 Apr 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
10 hindi films in making based on controversial powerful characters from mythology to crime
Bollywood - फोटो : Social Media

फिल्मों का किताबों से बहुत गहरा नाता रहा है। लेखकों की लिखी बेहतरीन किताबों पर शानदार फिल्में शुरुआत से ही बनती रही हैं, और आगे भी बनती रहेंगी। ब्रिटिश लेखक जेके रॉलिंग की लिखी किताबों पर बनी हैरी पॉटर सीरीज ने तो दुनिया भर में कमाई के भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस समय कोरोना वायरस की महामारी से पूरी दुनिया पीड़ित है। इस वजह से सभी फिल्मों का काम फिलहाल बंद है। लेकिन लेखक की कलम तो अभी भी घर में बैठकर चल रही है। आज हम आपको भविष्य में आने वाली कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनकी कहानी किसी न किसी किताब पर आधारित है।

Trending Videos
10 hindi films in making based on controversial powerful characters from mythology to crime
The Fault in Our Stars - फोटो : Social Media

द फॉल्ट इन अवर स्टार्स
'दिल बेचारा' नाम से बनी इस फिल्म में संजना संघी और सुशांत सिंह राजपूत एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। इन दोनों का किरदार कैंसर से पीड़ित मरीज का है, जो एक-दूसरे को सहारा देने वाले एक ग्रुप में मिलते हैं। इसके बाद उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है, और बिना सोचे समझे एक अनजान सफर पर निकल पड़ते हैं। जॉन ग्रीन की लिखी इस प्रेम कहानी को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा निर्देशित कर रहे हैं। इस किताब पर बनी अंग्रेजी फिल्म की ये आधिकारिक हिंदी रीमेक होगी। फॉक्स स्टार स्टूडियो की ये फिल्म मई के पहले हफ्ते में रिलीज के लिए प्रस्तावित है। लेकिन, लॉक डाउन की सीमा 3 मई तक बढ़ने के बाद अब इसकी तय तारीख को रिलीज मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 hindi films in making based on controversial powerful characters from mythology to crime
The Girl on The Train - फोटो : Social Media

द गर्ल ऑन द ट्रेन
वर्ष 2015 में पॉला हॉकिंस के लिखे उपन्यास ने अपनी विचित्र घटनाओं से सबको चौंका दिया था। इस पर पहले से ही एक हॉलीवुड फिल्म बन चुकी है, जिसमें मुख्य किरदार शानदार अभिनेत्री एमिली ब्लंट ने निभाया है। हिंदी में इस फिल्म को ऋभु दासगुप्ता निर्देशित कर रहे हैं, जिसमें मुख्य भूमिका में कलाकार परिणीति चोपड़ा हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पहले जैकलिन फर्नांडिस को साइन किया गया था। यह फिल्म भी पहले 8 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद अब इसका भविष्य अनिश्चित है।

10 hindi films in making based on controversial powerful characters from mythology to crime
ब्रूस्टर्स मिलियंस - फोटो : Social Media

ब्रूस्टर्स मिलियंस
यह एक ऐसे युवा की कहानी है जिसके दादाजी उसे एक अनोखी शर्त के अनुसार एक मिलियन डॉलर पहले एक साल में खर्च करने की चुनौती देते हैं, जिसके बाद उस युवक को अपने दादाजी की पूरी संपत्ति हासिल हो सके। खबरों के अनुसार 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले निर्माता रवि भागचंदका इस फिल्म को निर्मित करेंगे। इस कहानी पर आधारित हिंदी सिनेमा में 1988 में फिल्म 'मालामाल' बन चुकी है, जिसकी मुख्य भूमिका में कलाकार नसीरुद्दीन शाह और सतीश शाह हैं। फिल्म की पटकथा को 'सांड की आंख' लिखने वाले बलविंदर सिंह जुनेजा ने लिखा है। इसके कलाकार अभी तय नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
10 hindi films in making based on controversial powerful characters from mythology to crime
Behind Bars in Byculla - फोटो : Social Media
बिहाइंड बार्स इन भायखला
बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का और दुनिया भर के फिल्म फेस्टिवल्स में समीक्षकों का दिल जीतने वाली आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म अंधाधुन के बाद निर्माता संजय राउतरे मुंबई की चर्चित पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब बिहाइंड बार्स इन भायखला पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। मुंबई के मशहूर पत्रकार जे डे की 11 जून 2011 को मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दिन दहाड़े हत्या कर दी थी। पुलिस का आरोप रहा कि डे की हत्या जिग्ना वोरा ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से कहकर कराई है। अदालत ने जिग्ना और एक अन्य अभियुक्त को इस मामले में बरी कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed