सब्सक्राइब करें

Hindi Horror Series: ‘अधूरा’ से पहले इन हॉरर सीरीज ने उड़ाए होश, फरहाद सामजी ने डुबोई बालाजी की लुटिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 04 Jul 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
10 Hindi Horror web series before Adhura Farhad Samji directed series became downfall for alt balaji
अधूरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज 'अधूरा' में हॉरर का वह डरावना पहलू नजर आने वाला है जिसकी शुरुआत राम गोपाल वर्मा ने कभी अपने सिनेमा में की। ये पहलू है डरावनी कहानियों में बच्चों और किशोरों के जरिये डर का माहौल रचना। इस सीरीज की कहानी ऊटी के एक स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है। 7 जुलाई से प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने जा रही इस सीरीज से पहले भी ओटीटी पर कई डरावनी वेब सीरीज प्रसारित हो चुकी हैं। आइए जानते हैं, इनके बारे में... 

Trending Videos
10 Hindi Horror web series before Adhura Farhad Samji directed series became downfall for alt balaji
घूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

घूल 
वेब सीरीज 'घूल' में राधिका आप्टे ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरीज की कहानी राधिका आप्टे के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने देश द्रोही पिता को गिरफ्तार करवा देती है। पिता अपने नापाक मंसूबों में कामयाब होने के लिए एक जिन्न की मदद लेता है। इस सीरीज में राधिका आप्टे के अलावा मानव कौल और महेश बलराज की मुख्य भूमिकाएं हैं। पैट्रिक ग्राहम के निर्देशन में बनी यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 Hindi Horror web series before Adhura Farhad Samji directed series became downfall for alt balaji
भ्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भ्रम 
वेब सीरीज 'भ्रम' एक साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में शिमला की पहाड़ियों की पृष्ठभूमि और हॉरर बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच एक लड़की की जिंदगी की कहानी दिखाई गई है, जो एक हादसे के बाद अपना मानसिक संतुलन खो देती है। इस सीरीज में कल्कि केकलां, भूमिका चावला, संजय सूरी, एजाज खान, ओमकार कपूर और चंदन रॉय सान्याल की मुख्य भूमिकाएं हैं। संगीत सिवान के निर्देशन में बनी जी 5 पर मौजूद है।

10 Hindi Horror web series before Adhura Farhad Samji directed series became downfall for alt balaji
टाइपराइटर - फोटो : सोशल मीडिया

टाइपराइटर 
वेब सीरीज 'टाइपराइटर' की कहानी  एक विला पर आधारित है, जो कुछ  साल पहले हुई एक रहस्यमयी मौत की वजह से हॉन्टेड बन चुका है। विला के पास  पास रहने वाले तीन लोग इसका सच जानना चाहते हैं और इन्हीं तीन किरदारों के इर्द गिर्द सीरीज की कहानी बनी गई है। इस सीरीज में  पलोमी घोष, समीरा आनंद, पलाश कांबले, मिखाइल गांधी, आर्यांश मालवीय, पूरब कोहली, समीर कोचर और कंवलजीत सिंह की मुख्य भूमिकाएं हैं। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
10 Hindi Horror web series before Adhura Farhad Samji directed series became downfall for alt balaji
बेताल - फोटो : सोशल मीडिया

बेताल 
वेब सीरीज 'बेताल' की कहानी एक आदिवासी गांव की है। जहां पर एक पुराने टनल को खोदकर  हाईवे से जोड़ना है लेकिन गांव वाले इसका विरोध करते हैं। जब स्पेशल फोर्स गांव को खाली कराने पहुंच जाती है, तो गांव की एक आदिवासी  महिला  बंदूक लेकर इसे रोकने के लिए खड़ी हो जाती हैं। गांव वाले स्पेशल फोर्स को सावधान करते हैं कि टनल में शैतान है। इस सीरीज में  विराज कुमार, कृतिका सेंगर, तनुश्री दत्ता, मिताली नाग, सारा खान की मुख्य भूमिकाएं हैं। गोविंद अग्रवाल के निर्देशन में बनी यह सीरीज जी 5 पर उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed