फिल्म सत्या की रिलीज को हाल ही में 20 साल पूरे हो गए हैं। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, मनोज बाजपेयी, सौरभ शुक्ला और शेफाली शाह जैसे सितारे नजर आए थे। हाल ही में इस फिल्म के सितारों ने फिल्म से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा किए। इसके अलावा फिल्म में काम करते हुए अपने-अपने कॉस्ट्यूम पर खर्च हुई रकम का भी खुलासा किया। इस दौरान पता चला कि फिल्म में सबसे ज्यादा महंगे कॉस्ट्यूम उर्मिला मातोंडकर के थे। खुद राम गोपाल वर्मा ने यह कहा है।
Satya: 'सत्या' में उर्मिला मातोंडकर ने पहने थे सबसे महंगे कॉस्ट्यूम, राम गोपाल वर्मा ने किया कीमत का खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'सत्या' में अपने कॉस्टयूम को लेकर मनोज बाजपेयी ने बताया कि अब चीजें काफी व्यवस्थित हो गई हैं। कॉस्टूयम डिजाइनर्स से लेकर बाकी सभी चीजें सब व्यस्थित हैं। एक्टर ने आगे कहा कि उन्हें याद है फिल्म 'सत्या' के दौरान निर्देशक राम गोपाल ने उनसे प्रोड्क्शन पर्सन के पास जाकर पैसे लेने को कहा था। उन्होंने पैसे लिए और जाकर 20 शर्ट खरीदी थीं। वह कलरफुल और चमक-दमक चाहते थे। मनोज ने बताया कि उनके सारे कॉस्ट्यूम 20 हजार रुपये में बनकर तैयार हुए थे। हालांकि, मनोज का कॉस्ट्यूम राम गोपाल वर्मा को सिर्फ दो हजार का लगा था।
वहीं शेफाली शाह ने भी अपने कॉस्यूटम को लेकर एक किस्सा सुनाया। शेफाली ने बताया कि 'सत्या' में उन्होंने पुरानी साड़ियां और ज्वैलरी पहनीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे लिए नई साड़ियां आती थीं, लेकिन मैं नई साड़ियां नहीं पहनना चाहती थीं, जिसके चलते उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि उनके लिए यूज की गई साड़ियां ही लेकर आएं। शेफाली ने फिल्म के कई सीन में अपनी साड़ी और गहने पहने।
Tamannaah Bhatia: 'लस्ट स्टोरीज 2' में बोल्ड सीन देने पर हो रही आलोचनाओं से हैरान हैं तमन्ना, कही यह बात
फिल्म में सौरभ शुक्ला ने महंगे कॉस्ट्यूम पहने थे। खुद सौरभ शुक्ला ने यह बात बताई। उन्का कहना है कि 'सत्या' के लिए उनका कॉस्ट्यूम तमिलनाडु से आया था। एक्टर ने कहा, 'मेरे पास लुंगी थी। यह एक ब्राह्मण लुंगी थी जो तमिलनाडु से आई थी। यह सबसे महंगी पोशाक थी, जिसकी कीमत 3500 रुपये थी।
Tejasswi Prakash: तेजस्वी के साथ हुई थी छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने याद की वह घटना, बताया दो लड़कों ने किया था पीछा
इन सबसे अलग रामगोपाल वर्मा ने दावा किया कि उन्हें उर्मिला मातोंडकर की साड़ी का पता है। सभी के कपड़ों की कीमत से दस गुना ज्यादा महंगी साड़ी उर्मिला ने 'सत्या' के लिए पहनी थी। राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, 'मुझे सभी सितारों के कपड़ों की कीमत नहीं पता, लेकिन इतना जरूर मालूम है कि अगर सभी के कपड़ों की कीमत जोड़ी जाए तो उससे भी दस गुना ज्यादा कीमत की साड़ी उर्मिला की थी।' उर्मिला के कॉस्ट्यूम मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे।
Salman Khan: 'इंशाअल्लाह' पर झड़प के बाद सलमान ने फिर मिलाया भंसाली से हाथ? नए प्रोजेक्ट पर करेंगे साथ काम