सब्सक्राइब करें

Tamannaah Bhatia: 'लस्ट स्टोरीज 2' में बोल्ड सीन देने पर हो रही आलोचनाओं से हैरान हैं तमन्ना, कही यह बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 04 Jul 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia talks about facing criticism for performing intimate scenes in Lust Stories 2
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया इन दिनों 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के एक सेगमेंट में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा नजर आए हैं। दोनों के बीच काफी इंटीमेट सीन फिल्माए गए हैं। इसके अलावा तमन्ना ने वेब शो 'जी करदा' में भी बोल्ड सीन दिए हैं। इन दोनों प्रोजेक्ट्स में इंटीमेट सीन देने को लेकर तमन्ना की काफी आलोचनाएं हुई हैं। इस बारे में तमन्ना भाटिया ने प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Tamannaah Bhatia talks about facing criticism for performing intimate scenes in Lust Stories 2
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान तमन्ना ने 'लस्ट स्टोरीज 2', 'जी करदा' में बोल्ड सीन फिल्माए जाने पर हुई आलोचनाओं को लेकर कहा कि लोग सोशल मीडिया पर उनके बारे में स्त्री विरोधी और लैंगिक भेदभावपूर्ण बातें लिख रहे हैं। तमन्ना ने आगे कहा कि जब उन्हें पता चला कि लोग इंटीमेंट सीन्स के लिए उन्हें नैतिक रूप से जज कर रहे हैं तो वह हैरान रह गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia talks about facing criticism for performing intimate scenes in Lust Stories 2
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक्ट्रेस का कहना है, 'जब इंटीमेट सीन की बात आती है तब भी लैंगिक भेदभाव झेलना पड़ता है। जब अभिनेता इंटीमेट सीन फिल्माते हैं तो उन्हें इस तरह की आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ता। मगर, जब एक महिला कलाकार ऐसा करती है तो लोग उसे तुरंत जज करने में अपना खूब वक्त बर्बाद करते हैं।'
Screen Density In India: सिनेमाघरों की कम संख्या से सरकार चिंतित, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू किया ये अभियान

Tamannaah Bhatia talks about facing criticism for performing intimate scenes in Lust Stories 2
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media

तमन्ना ने आगे कहा कि उन पर काफी स्त्री विरोधी टिप्पणियां की गईं। लोगों ने कहा, 'क्या मजबूरी थी कि ये ऐसे सीन्स कर रही है।' तमन्ना का कहना है कि इस तरह के कमेंट्स देखने के बाद उन्हें बहुत ही अजीब लगा। तमन्ना भाटिया का कहना है कि वह सिर्फ छोटे रोल निभाने तक ही खुद को सीमित नहीं रखना चाहतीं, क्योंकि एक कलाकार के रूप में वह खुद को विकसित करना चाहती हैं।
MM Keeravani: मृत्यु को टालने के लिए एमएम कीरावनी ने बदल दी थी अपनी पहचान, नए नाम से जीता श्रोताओं का दिल

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia talks about facing criticism for performing intimate scenes in Lust Stories 2
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

तमन्ना का कहना है कि वेब सीरीज में इंटीमेट सीन देने पर उन्होंने इस तरह की आलोचनाओं की उम्मीद बिल्कुल नहीं की थी। बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज 2' 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें चार शॉर्ट फिल्म हैं। तमन्ना के अलावा मृणाल ठाकुर, काजोल, अमृता सुभाष आदि एक्ट्रेस भी इसमें नजर आई हैं।
Amisha Patel: विक्रम भट्ट संग रिश्ते को लेकर अमीषा पटेल को हुआ पछतावा, बोलीं- 12-13 साल तक मुझे ऐसा लगा...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed