पिछले कुछ वर्षों में भगवान शिव और उनकी दिव्य शक्तियों पर आधारित कई फिल्में बनी हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया हैं। वैसे तो माना जाता है कि भगवान कण कण में हैं, अगर सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ ईश्वर को याद किया जाए तो हमारे आस पास दिव्य विभूतियों के अनुभव होने लगते हैं । मुश्किल वक्त में जीवन में कोई न कोई ऐसा व्यक्ति टकरा जाता है जो हमारी समस्याओं को दूर करके चले जाता है और हम अनायास ही कह बैठते हैं कि वह भगवान को कोई दूत होगा। भगवान शिव की शक्ति और उनकी कृपा पर आधारित आइए जानते हैं, इन फिल्मों के बारे में...
OMG 2: पर्दे पर शिव के अवतारों ने हर शुक्रवार को बनाया सोमवार, जानिए ‘ओएमजी 2’ से पहले कब कब दयावान हुए शंभू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएमजी 2 (11 अगस्त 2023)
अभिनेता अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म 'ओएमजी 2' मे भगवान शिव के दूत के रूप में अक्षय को दिखाया गया है। फिल्म में जगह वह शिव रूप में भी दिखते हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है, इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- दुखद: कटप्पा पर टूटा दुखों का पहाड़! अभिनेता सत्यराज की मां का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा ( 9 सितंबर 2022)
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन - शिवा' में रणबीर कपूर का किरदार शिव की शक्ति का प्रतीक है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर ने शिवा का किरदार निभाया था, जिसके पास दैवीय शक्तियां हैं। अपनी प्रेमिका ईशा और अपने जैसे अन्य लोगों के साथ शिवा सर्वोच्च हथियार ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने और दुनिया को बचाने के लिए एक खतरनाक यात्रा पर निकलता है । यह फिल्म शानदार वीएफएक्स प्रभावशाली कलाकारों के अभिनय से सजी अपनी अद्वितीय प्रस्तुति के वजह से सफल फिल्म रही ।
अखंड (2 दिसंबर 2021)
फिल्म 'अखंड' तेलुगु भाषा में बनी फिल्म थी, जिसे हिन्दी में भी डब करके 20 जनवरी 2023 को रिलीज किया गया। इस फिल्म में नायक को भगवान शिव का अनुयायी दिखाया गया था । इस फिल्म में नंद बालकृष्ण ने अखंड रुद्र सिकंदर अघोरा और मुरली कृष्ण की दोहरी भूमिका निभाई थी। अखंड रुद्र सिकंदर अघोरा को अलौकिक शक्तियां प्राप्त हैं जो मंदिरों को बहाल करने के मिशन पर निकलता है । इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया था। तेलुगु में यह फिल्म 2 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी।
सैटेलाइट शंकर (8 नवंबर 2019)
अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की फिल्म 'सैटलाइट शंकर' में भगवान शिव के प्रति विश्वास और भक्ति दिखाई गई थी। अभिनेता सूरज पंचोली के करियर की यह सबसे बेहतरीन फिल्म थी । सूरज पंचोली ने अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि इस फिल्म को ठीक से प्रमोट नहीं किया गया था । इरफान कमाल के निर्देशन मे बनी इस फिल्म के जरिए यह संदेश पहुचाने की कोशिश की गई थी कि आपको आत्मा और परमात्मा का मिलन करवाना है और फिर आप कहीं भी जा सकते हैं ।