फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akelli The Real Story: दुबई में मिली युवती की सच्ची कहानी है अकेली, प्रणय मेश्राम ने बताई फिल्म की पूरी मेकिंग

Sat, 12 Aug 2023 01:22 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 12 Aug 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
Akelli The Real Story Pranay Meshram film based on true incident starring Nushrratt Bharuccha
अकेली, प्रणय मेश्राम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अपने दमदार अभिनय से तकरीबन हर फिल्म में तालियां बटोरने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा की नई फिल्म 'अकेली' युद्धग्रस्त इराक में फंसी एक लड़की की सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। नुसरत ने इस फिल्म उस असल भारतीय लड़की की भूमिका निभाई है, जो युद्धग्रस्त इराक में नौकरी करने जाती है और वहां अकेली फंस जाती है। आईएस के चंगुल के आने के बाद वहां से निकलने के लिए उसका संघर्ष ही फिल्म की असल कहानी है। इजरायली सीरीज 'फौदा' से मशहूर हुए अभिनेता त्साही हलेवी और अमीर बुट्रोस इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रणय मेश्राम ने किया है और इसे प्रणय मेश्राम ने ही गुंजन सक्सेना के साथ मिलकर लिखा भी है। प्रणय से हमने जानने की कोशिश इस फिल्म की मेकिंग के बारे में...

 
Akelli The Real Story Pranay Meshram film based on true incident starring Nushrratt Bharuccha
अकेली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
नाम सार्वजनिक न करने की शर्त
फिल्म 'अकेली' एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। निर्देशक प्रणय मेश्राम कहते हैं, 'मैं किसी काम के सिलसिले में साल 2016 दुबई में गया हुआ था। वहां मेरी मुलाकात एक युवती से हुई, उनका नाम मैं नहीं बता पाऊंगा क्योंकि उनकी शर्त यही थी कि उनके नाम को सार्वजनिक न करूं। वह जॉब के लिए इराक गई थी और उनके साथ वहां क्या-क्या हुआ? किस तरह से वह सभी बाधाओं के बावजूद जिंदा रहने के लिए संघर्ष करती रहीं और अपने देश वापस आईं, यही फिल्म ‘अकेली’ की कहानी है।' 
Akelli The Real Story Pranay Meshram film based on true incident starring Nushrratt Bharuccha
अकेली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विदेश मौका नहीं धोखा भी हो सकता है
प्रणय मेश्राम कहते हैं, 'हम यहीं सोचते हैं कि लोग बाहर कमाने जाते हैं, वहां उनकी जिंदगी अच्छी होती होगी, लेकिन ऐसा नहीं होता है। हमेशा सबकी जिंदगी अच्छी नहीं होती। बाद में मैंने इस विषय पर और रिसर्च की तो मुझे पता चला कि जब सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थी तो अपने कार्यकाल में इराक से कई लोगों को सुरक्षित निकालकर लाईं थी। उनमें कई लड़कियां भी शामिल थीं। यह ऐसी कहानी है, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं है। मैंने सोचा कि इस पर फिल्म बनानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Akelli The Real Story Pranay Meshram film based on true incident starring Nushrratt Bharuccha
प्रणय मेश्राम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

उज्बेकिस्तान में अकेली की शूटिंग 
फिल्म 'अकेली' की 90 प्रतिशत शूटिंग उज्बेकिस्तान  में हुई है। निर्देशक प्रणय मेश्राम कहते हैं, 'चुकी फिल्म की पृष्ठभूमि इराक की है। इराक में तो शूटिंग कर नहीं सकते थे। इसलिए मुझे इराक जैसे दिखने वाली लोकेशन की तलाश थी,। उसके लिए मेरे पास तीन चार लोकेशन थे, जिसमें तुर्की, जॉर्डन, अबू धाबी और उज्बेकिस्तान  था। जब फिल्म के लिए नुसरत की डेट मिली तो उस वक्त मेरे पास सिर्फ 48 दिन बाकी थे। शुरुआत में तुर्की और अबू धाबी में काफी कोशिश की। लेकिन कुछ कारण वश वहां नहीं जा पाए और उज्बेकिस्तान से हमें अच्छा सपोर्ट मिल रहा था। इसलिए हमने वहां शूटिंग की।'

विज्ञापन
Akelli The Real Story Pranay Meshram film based on true incident starring Nushrratt Bharuccha
प्रणय मेश्राम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
उज्बेकिस्तान के लोगों ने किया अभिनय
अभिनेता विद्युत जमवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' के बाद 'अकेली' दूसरी ऐसी फिल्म है जिसकी शूटिंग उज़्बेकिस्तान में हुई है। प्रणय मेश्राम कहते हैं, 'उस देश के लोगों को शूटिंग के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है। वहां के लोग न तो हिंदी बोलते हैं और न इंग्लिश बोलते हैं, इसलिए भाषा को लेकर बहुत समस्या हुई। कुछ किरदार और जूनियर आर्टिस्ट हमने वहीं से लिए हैं। उनको न तो शूटिंग के बारे में कुछ पता था और न ही रंगमंच के कलाकार थे लेकिन उन्होंने फिल्म में इतनी अच्छी एक्टिंग की है, उनको देखकर लगता है कि सधे हुए कलाकार हैं।’
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed