अभिनेता और कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी जल्द ही फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, अभिषेक ने खुलासा किया कि वह 'ड्रीम गर्ल 2' में शाहरुख का रोल अदा करते दिखेंगे। हालांकि, यह नाम भले ही बॉलीवुड के बादशाह से मिलता हुआ हो, लेकिन इस किरदार से उनका कोई लेना-देना नहीं है। अभिषेक का किरदार शाहरुख एक सामान्य इंसान है, जो अवसाद से जूझ रहा है।
Abhishek Banerjee: 'ड्रीम गर्ल 2' में अपने किरदार को लेकर कंफ्यूज हो गए थे अभिषेक बनर्जी, शाहरुख खान हैं वजह?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बनर्जी ने खुलासा किया कि जब उन्हें यह रोल ऑफर हुआ तो उन्हें लगा कि वह फिल्म में शाहरुख खान का रोल अदा करेंगे। फिल्म में उनका रोल कुछ रोमांटिक होगा। मगर, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग निकली।
अभिषेक बनर्जी ने मिर्जापुर, स्त्री, भेड़िया और पाताल लोक जैसे तमाम प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय से दर्शकों का खूब दिल जीता है। 'ड्रीम गर्ल 2' में अपने किरदार को लेकर बात करते हुए अभिषेक ने कहा, 'फिल्म में मेरे किरदार का नाम शाहरुख है। शुरुआत में मैं हैरान रह गया था कि क्या फिल्म मुझे शाहरुख खान का रोल करने का मौका मिलेगा और मैं रोमांटिक रोल में नजर आऊंगा'!
Sara Ali Khan: पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं सारा, इन एक्टर्स के साथ रहे अफेयर्स के चर्चे
अभिषेक ने आगे बताया, 'स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे पता चला कि यह रोल तो पूरी तरह अलग है।' अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने खुलासा किया कि फिल्म में शाहरुख अवसाद और उदासी से जूझ रहा एक किरदार है, लेकिन जब उसका सामना पूजा से होता है तो उसे अपने जीवन में आशा की एक किरण दिखाई देती है'।
Oprah Winfrey: माउई जंगल की आग के बीच ओपरा विनफ्रे ने की निवासियों की मदद, राहत सामग्री प्रदान करती आईं नजर
बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' आयुष्मान खुराना की वर्ष 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म आगामी 25 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में परेश रावल, अन्नू कपूर, असरानी और विजय राज जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
Tara Singh Da Puttar: जीते से सुनिए उसके अभिनय यात्रा की 22 साल की कहानी, अमिताभ बच्चन के सामने भी दिखाई अकड़