जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुआ आतंकी हमला देश के लिए एक बड़ा झटका था। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। भारत ने इस हमले को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से जोड़ा। इसके जवाब में कड़े कूटनीतिक और सैन्य कदम उठाए गए। इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, अटारी बॉर्डर बंद करना और पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश शामिल है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन पर पाकिस्तान में बैन लगा हुआ है।
Bollywood Movies: 'दंगल' से लेकर 'टाइगर जिंदा है' तक, पाकिस्तान में प्रतिबंधित हैं ये भारतीय फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 04 May 2025 05:28 PM IST
सार
Bollywood Movies Banned in Pakistan: बॉलीवुड की कई फिल्में पाकिस्तान में प्रतिबंधित हैं। इनमें कई बड़े सितारों की फिल्मों के नाम भी शामिल हैं। आइए इस बारे में आपको बताते हैं...
विज्ञापन