फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

One Take Films: कंपटीशन में सबसे ज्यादा बार पूछा गया इस फिल्म पर सवाल, पढ़िए नौ और वन टेक फिल्मों के बारे में

Mon, 07 Nov 2022 06:39 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 07 Nov 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
10 One Take Films Silent House Fish & Cat Birdman Son Of Saul Victoria Lost In London Blind Spot
10 One Take Films - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिनेमा में निरंतर नए नए प्रयोग हो रहे हैं। यह बात सुनकर थोड़ी सी हैरानी तो जरूर होगी कि पूरी फिल्म को एक ही टेक में शूट किया जाए। वन टेक का मतलब यह होता है कि कैमरा एक बार ऑन हुआ तो पूरी फिल्म की शूटिंग के बाद ही बंद होता है। हालांकि इसके लिए पहले से बहुत सारी तैयारियां करनी पड़ती है और मुश्किलें भी बहुत आती हैं। हॉलीवुड में इस फॉर्मेट पर कई फिल्में बन चुकी है जिनमें से कुछ फिल्मों को ऑस्कर अवार्ड भी मिल चुका है। अब बॉलीवुड में भी वन टेक की तकनीक पर हिंदी फिल्म '2020 दिल्ली' की शूटिंग हो रही है। आइए जानते हैं इससे पहले विश्व सिनेमा की कौन कौन सी ऐसी फिल्में वन टेक फॉर्मेट में शूट हो चुकी हैं, जिनका शुमार टॉप 10 फिल्मों में होता है...

10 One Take Films Silent House Fish & Cat Birdman Son Of Saul Victoria Lost In London Blind Spot
साइलेंट हाउस (Silent House) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

1. साइलेंट हाउस (Silent House) 2011
साइलेंट हाउस'  मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म है जिसका निर्देशन क्रिस केंटिस और लौरा लाउ ने किया। इस फिल्म को वन टेक में फिल्माया गया है। फिल्म की कहानी  एक युवती पर केंद्रित है जो अपने पिता और चाचा के साथ संपत्ति की सफाई करने आती है जो वर्षों से वीरान है और घर में कथित घुसपैठियों को देखकर अचानक आतंकित हो जाती है। यह फिल्म 2010 की उरुग्वे की फिल्म 'ला कासा मुदा' की रीमेक है जो कथित तौर पर 1940 के दशक में उरुग्वे के एक गांव में हुई एक वास्तविक घटना पर आधारित थी।  फिल्म में  एलिजाबेथ ओल्सन  एडम ट्रेसी,  जूलिया टेलर रॉस, एडम बार्ने, हेली मर्फी की प्रमुख भूमिका है। 

10 One Take Films Silent House Fish & Cat Birdman Son Of Saul Victoria Lost In London Blind Spot
फिश एंड कैट (Fish & Cat) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2. फिश एंड कैट (Fish & Cat) 2013
'फिश एंड कैट'  ईरानी फिल्म है जिसका निर्देशन शाहराम मोकरी ने किया है। यह फिल्म  विश्वविद्यालय के छात्रों के एक समूह के बारे में है जो पतंग उड़ाने की प्रतियोगिताओं के लिए झील के किनारे डेरा डाले हुए हैं। फिल्म उत्तरी ईरान के एक रेस्तरां की सच्ची कहानी से प्रेरित थी जिसने 90 के दशक के अंत में एक रेस्टोरेंट में मानव मांस परोसा था। फिल्म का 6 सितंबर 2013 को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ और वहां इसे विशेष पुरस्कार मिला। 88वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए 'फिश एंड कैट' दस शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों में से एक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 One Take Films Silent House Fish & Cat Birdman Son Of Saul Victoria Lost In London Blind Spot
बर्डमैन (Birdman) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

3. बर्डमैन (Birdman) 2014
'बर्डमैन' एलेजांद्रो गोंजालेज इनारितु निर्देशित अमेरिकी ब्लैक कॉमेडी है। फिल्म में माइकल कीटन को रिगन थॉमसन के रूप में दिखाया गया है जो एक असफल हॉलीवुड अभिनेता है, जिसे सुपरहीरो 'बर्डमैन' की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। 'बर्डमैन' के प्रत्येक दृश्य को लगभग 15 से 20 बार शूट किया और एक टेक की तरह दिखने के लिए उन सभी को एक साथ मर्ज कर दिया। इस फिल्म में जच गैलिफियानाकिसो, एडवर्ड नॉर्टन, एंड्रिया राइजबोरो, एमी रयान, एम्मा स्टोन और नाओमी वाट्स की प्रमुख भूमिकाएं है। 

विज्ञापन
10 One Take Films Silent House Fish & Cat Birdman Son Of Saul Victoria Lost In London Blind Spot
सन ऑफ साउल (Son Of Saul) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

4. सन ऑफ साउल (Son Of Saul) 2015 
'सन ऑफ साऊल'  हंगेरियन ऐतिहासिक ड्रामा है जिसका निर्देशन  लास्ज़लो नेम्स ने किया है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शाऊल ऑस्लैंडर के नाम से जाना जाने वाला व्यक्ति जर्मन एकाग्रता शिविर में नारकीय कार्यवाही का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करता है। उसे अपनी जान बचाने के लिए अन्य कैदियों की हत्या में भाग लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फिल्म का प्रीमियर 2015 के कान फिल्म समारोह में हुआ जहां उसने ग्रांड प्री जीता और इसे 2015 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में भी दिखाया गया। फिल्म ने 88वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए गोल्डन ग्लोब  पुरस्कार जीतने वाली ये पहली हंगेरियन फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed