फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं हिंदी सिनेमा की 10 लेडी दबंग, रानी मुखर्जी से पहले इन अदाकाराओं ने पहनी खाकी वर्दी

Wed, 04 Mar 2020 10:22 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Mar 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
10 roles in bollywood hindi cinema where heroines played lady cop
Priyanka, Rekha and Tabu - फोटो : file photo

हिंदी फिल्म जगत में पुलिस अफसर का किरदार निभाना प्रत्येक कलाकार का सपना होता है। अभिनेताओं के साथ ही अभिनेत्रियां भी अपने करियर में वर्दी पहनकर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आना चाहती हैं। ऐसी अभिनेत्रियों की फेरिस्त भी काफी लंबी है जिन्होंने पुलिस अफसर के किरदार में दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। बीते दिनों रानी मुखर्जी ने 'मर्दानी' फिल्म में निभाए अपने पुलिस अफसर के किरदार में दमदार मौजूदगी दर्ज कराई थी। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खाकी वर्दी में सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाया।  

loader


10 roles in bollywood hindi cinema where heroines played lady cop
Rekha - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
रेखा
साल 1991 में फिल्म 'फूल बने अंगारे' में रेखा ने एसपी नम्रता सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म में रजनीकांत ने उनके पति इंस्पेक्टर रंजीत सिंह का किरदार निभाया है। कहानी की बात करें तो एक मेहनती पुलिस इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को एक साजिश के तहत मार दिया जाता है ताकि वह मुजरिमों को पर्दाफाश ना कर सके। रणजीत के कत्ल के बाद उसकी पत्नी मौत का बदला लेने के लिए पुलिस बल में शामिल होती है। के. सी. बोकाड़िया निर्देशित इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा भी अहम किरदार में है। फिल्म का संगीत बप्पी लहिरी ने दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
10 roles in bollywood hindi cinema where heroines played lady cop
Hema Malini - फोटो : file photo
हेमा मालिनी
फिल्म 'अंधा कानून' में रजनीकांत, हेमा मालिनी, रीना राव और अमिताभ बच्चन ने मुख्य किरदार अदा किए हैं। इस फिल्म का निर्देशन तातिनेनी राम राव ने किया था। 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म में हेमा मालिनी ने इंस्पेक्टर दुर्गा देवी सिंह का किरदार अदा किया है। वहीं रजनीकांत उनके भाई विजय कुमार सिंह के किरदार में हैं। विजय के माता-पिता की हत्या हो जाती है। बड़े होकर विजय हत्या के मामले में फंसाये गए एक वन अधिकारी के साथ मिलकर, अपने माता-पिता की मौत का बदला लेने का फैसला करता है। लेकिन उसके रास्ते में बार-बार उसकी बहन आ जाती है। फिल्म की कहानी इंसाफ और रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया है। अमिताभ बच्चन का फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस है जिसे एक कत्ल के इल्जाम में सजा हो जाती है और जब वह सजा पूरी करके बाहर आता है तो उसे पता चलता है कि जिसके कत्ल में उसने उम्रकैद काटी, वह तो जिंदा है।

 
10 roles in bollywood hindi cinema where heroines played lady cop
Dimple Kapadia - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
डिंपल कपाड़िया
फिल्म 'जख्मी औरत' में डिंपल कपाड़िया ने इंस्पेक्टर किरण दत्त का किरदार अदा किया है। अवतार भोगल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राज बब्बर, सूरज प्रकाश के किरदार में हैं। यह फिल्म उन महिलाओं के बारे में है, जिनके साथ बलात्कार किया गया है। कहानी में दिखाया गया है कि बलात्कारियों को मारकर पीड़ितों का बदला कैसे लिया जाता है।

 
विज्ञापन
10 roles in bollywood hindi cinema where heroines played lady cop
Priyanka Chopra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
प्रियंका चोपड़ा
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'जय गंगाजल' में प्रियंका चोपड़ा ने आईपीएस आभा माथुर का किरदार निभाया है। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगाजल' का दूसरा भाग है। फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। प्रियंका के अलावा मानव कौल, राहुल भट्ट और निनाद कामत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में बबलू पांडे (मानव कौल) एक विधायक होता है जो अपने भाई डबलू पांडे (निनाद कामात) के साथ मिलकर अपने इलाके में जंगलराज चला रहा होता है। इसी  बीच एसपी आभा माथुर की वहां नियुक्ति होती है। जिसके बाद धीरे धीरे वह अपराध को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती हैं। फिल्म का संगीत सलीम सुलेमान ने तो वहीं सिनेमेटोग्राफी सचिन कृष्ण ने की है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed