फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े पर्दे पर कमाल नहीं दिखा पाईं ये बेमेल जोड़ियां, कटरीना- गोविंदा की जोड़ी तो सबसे ज्यादा फ्लॉप

Wed, 04 Mar 2020 09:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 04 Mar 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
Flop On Screen Couple of Bollywood Films Katrina Govinda Priyanka Uday Chopra Shahid Vidya Ranbir
बॉलीवुड की बेमेल जोड़ियां - फोटो : Social Media

बॉलीवुड फिल्मों में सबसे खास होते हैं किसी भी फिल्म में मुख्य किरदार। मुख्य किरदार में जो भी जोड़ी होती है दर्शक सबसे पहले उसे पसंद कर फिल्म को देखने के लिए जाते हैं। फिल्म की कहानी, गाने और एक्टिंग से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं फिल्म के मुख्य किरदार। लेकिन कई बार डायरेक्टर्स इन जोड़ियों को लेने में गलती कर देते हैं। या कई बार ऐसा भी होता है कि फिल्म में जोड़ियां तो बना दी जाती हैं। फिल्म चल भी जाती है, लेकिन ये बेमेल जोड़ियां दर्शकों के दिल में जगह नहीं बना पाती हैं। ऐसी ही कुछ जोड़ियों के बारे में आपको बता रहे हैं जो फिल्मों में आईं पर चल ना सकीं।

Flop On Screen Couple of Bollywood Films Katrina Govinda Priyanka Uday Chopra Shahid Vidya Ranbir
प्यार इम्पॉसिबल - फोटो : Social Media

उदय चोपड़ा-प्रियंका चोपड़ा
फिल्म: प्यार इम्पॉसिबल

सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की देसी गर्ल के बारे में। वैसे तो देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी हर अभिनेता के साथ जमती है। लेकिन उन्होंने एक फिल्म की थी 'प्यार इम्पॉसिबल'। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता उदय चोपड़ा थे। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खासी पसंद नहीं आई। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद इन दोनों की जोड़ी कहीं नहीं दिखी।

Flop On Screen Couple of Bollywood Films Katrina Govinda Priyanka Uday Chopra Shahid Vidya Ranbir
आत्मा - फोटो : Social Media

बिपाशा बासु- नवाजुद्दीन सिद्दीकी
फिल्म: आत्मा

एक्टिंग की बात की जाए तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम सबसे पहले आता है। नवाजुद्दीन के साथ फिल्म में कोई अभिनेत्री हो या ना हो, उनकी अदाकारी दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ ही देती है। लेकिन नवाज ने बिपाशा बासु के साथ फिल्म 'आत्मा' की थी। ये एक हॉरर फिल्म थी लेकिन फिल्म में दोनों की जोड़ी दर्शकों को जरा भी पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flop On Screen Couple of Bollywood Films Katrina Govinda Priyanka Uday Chopra Shahid Vidya Ranbir
किस्मत कनेक्शन - फोटो : Social Media

विद्या बालन- शाहिद कपूर 
फिल्म: किस्मत कनेक्शन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और विद्या बालन की जोड़ी फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' में देखी गई है। फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के गाने आज भी सभी को मुंहजुबानी याद हैं। लेकिन फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने नकार दिया था। इस फिल्म के बाद दोनों को कभी किसी फिल्म में साथ नहीं देखा गया।

विज्ञापन
Flop On Screen Couple of Bollywood Films Katrina Govinda Priyanka Uday Chopra Shahid Vidya Ranbir
पार्टनर - फोटो : Social Media

गोविंदा- कटरीना
फिल्म: पार्टनर

सलमान खान और गोविंदा स्टारर फिल्म 'पार्टनर' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। लेकिन फिल्म में गोविदा के साथ कटरीना की जोड़ी को दर्शकों ने नकार दिया था। फिल्म में एक और जोड़ी सलमान खान और लारा दत्ता की भी थी। दोनों ही जोड़ियां फैन्स को खासी पसंद नहीं आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed