{"_id":"59ef1b9b4f1c1bcf538b8c4d","slug":"10-years-of-jab-we-met-imtiaz-ali-says-want-to-change-some-scenes-from-the-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' का ये सीन क्यों बदलना चाहते हैं इम्तियाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
10 साल बाद सुपरहिट फिल्म 'जब वी मेट' का ये सीन क्यों बदलना चाहते हैं इम्तियाज
Wed, 25 Oct 2017 07:45 AM IST
Team Digital
Team Digital
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीबन 10 साल पहले बॉलीवुड को फिल्मकार इम्तियाज अली ने एक ऐसी फिल्म दी, जिसे क्रिटिक्स और बॉक्सऑफिस दोनों का बेशूमार प्यार मिला। बिलकुल विपरित स्वभाव के दो किरदारों की इस प्रेम कहानी का नाम 'जब वी मेट' था।
दिल्ली से भटिंडा की ट्रेन से शुरू हुआ सफर बक-बक करती हीरोइन और जिंदगी की उलझनों में फंसे हीरो को पहले तो करीब लाता है फिर जुदा कर जाता है। क्लाइमेक्स फिल्म की जान है। 10 साल पूरे होने के बावजूद शाहिद कपूर-करीना खान की इस फिल्म का डायलॉग आज भी लोगों के जुबां पर चढ़ा हुआ है।
2 of 5
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' को दर्शक बॉलीवुड की बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक का दर्जा देते रहे हैं लेकिन निर्देशक का मानना है कि इतने सालों बाद अगर उन्हें मौका मिले तो वो फिल्म में कुछ बदलाव करना चाहेंगे।
3 of 5
jab_we_met_2
खामोश रहने वाले आदित्य कश्यप का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर और बड़बोली गीत के किरदार में करीना कपूर को दर्शकों ने काफी सराहा था। 26 अक्टूबर 2007 को रिलीज हुई इस फिल्म में ऐसे कई सीन हैं, जिनसे वो संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन एक सीन तो ऐसा था जिसे वो बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म में रतलाम स्टेशन में करीना की जब ट्रेन छूट जाती है तो शाहिद करीना को उनकी ट्रेन तक पहुंचाने के लिए तेजी से टेक्सी ड्राइव करते हैं। इस सीन में मिनिएचर ट्रेन्स का एक शॉट इस्तेमाल किया गया था। उसे देखकर अब इम्तियाज शर्मिंदगी महसूस करते हैं। दरअसल इस सीन में मिनिएचर सीन के शॉट का इस्तेमाल ट्रेन दिखाने के लिए किया गया था। इम्तियाज कहते हैं कि उन्हें इस सीन को बदलने का मन करता है।
विज्ञापन
5 of 5
socha_na_tha
याद हो कि रोमेंटिक फिल्म 'सोचा न था' से डायरोक्टोरियल डेब्यू करने वाले इम्तियाज की वो फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। मगर दर्शकों से इसे बेहद प्यार मिला था। 'जब वी मेट' इम्तिआज अली के करियर में मिल का पत्थर साबित हुआ। शुरुआत में फिल्म के लिए बॉबी देओल और आयशा टाकिया के नामों की चर्चा थी, लेकिन बाद में शाहिद कपूर और करीना का नाम फाइनलल किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।