आज बॉलीवुड के तीन पॉपुलर एक्टर्स को इंडस्ट्री में पूरा एक दशक हो गया है। ये तीनों और कोई नहीं बल्कि करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन हैं। आज से 10 साल पहले तीनों ने करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अपना डेब्यू किया था और तभी से तीनों अलग-अलग फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा रहे हैं। तीनों ही सितारे आज बॉलीवुड में अपने आप को बेहतरीन ढंग से स्थापित कर चुके हैं और अपने बहुमुखी प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसे में आज इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखा वीडियो साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
10 years Of SOTY: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने पूरे किए 10 साल, करण जौहर ने आलिया, सिड और वरुण के लिए लिखा भावुक नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और आलिया, वरुण और सिद्धार्थ के बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा करते हुए इमोशनल नोट भी लिखा। आपको बता दें तीनों सितारों को करण जौहर ने ही इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। करण जौहर लिखते हैं, ' मैंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर की शुरुआत एक हॉलिडे फिल्म के तौर पर की थी... एक ऐसी फिल्म जो निश्चित रूप से किसी भी सिनेमाई रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए नहीं थी। बल्कि यह एक ऐसी फिल्म थी जो युवा, मजेदार और मनोरंजक थी ...लेकिन मुझे यह बिल्कुल नहीं पता था कि यह फिल्म मुझे यादों या व्यावसायिक सफलता से बहुत ज्यादा कुछ दे जाएगी... इस फिल्म ने मुझे मेरे तीन सबसे बेहतरीन रिश्ते दिए ... सिड, वरुण और आलिया फिल्म के दौरान मेरा परिवार बन गए।'
वरुण धवन के एक्शन पर फिदा हुए फैंस, यूजर्स बोले- जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिए उन्हें आलिया, वरुण और सिद्धार्थ में एक परिवार कैसे मिला यह बताते हु्ए करण कहते हैं, '..... मेरी मां के अलावा वे तीन लोग हैं, जिनसे मुझे लगता है कि मैं हर रोज बात करता हूं। मुझे नहीं पता था कि कभी मेरे अपने बच्चे होंगे ... लेकिन मेरी माता-पिता की तरह पहली प्रोटेक्टिव फीलिंग उन तीनों के लिए ही थी ... मैं तुमसे प्यार करता हूं सिड! मैं तुमसे प्यार करता हूं वरुण और मैं तुमसे प्यार करता हूं आलिया (हां हां मुझे पता है कि मैं नहीं हूं इसे कहते रहना चाहिए, लेकिन प्यार प्यार ही होता है)... मैं इसे अपने बच्चों से कहता हूं और मैं इसे तुम तीनों से कहना चाहता हूं ....कि मैं तुम लोगों को हमेशा प्यार करता था और करता रहूंगा।'
Thank God: कानूनी पचड़ों में फंसी अजय-सिद्धार्थ की थैंक गॉड, 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
एक अन्य पोस्ट में, करण ने आलिया, वरुण और सिद्धार्थ के साथ बीते वर्षों में खींची गई अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है। करण ने तीनों एक्टर्स को 'अच्छाई और प्रतिभा के शेरशाह' कहकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'हर साल मेरे स्टूडेंट्स के साथ! मुझे उनकी सिनेमा की यहां तक की यात्रा पर बहुत गर्व है! यह कोई राज नहीं है कि उन्होंने अपनी प्रतिभा की एबीसीडी में महारत हासिल की है और अच्छाई और प्रतिभा के शेरशाह के रूप में उभरे हैं! लव यू।'
इस साल रिलीज हुई साउथ और बॉलीवुड की ये कम बजट की फिल्में, देखिए बॉक्स ऑफिस पर कौन रहा आगे