फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South VS Bollywood: साउथ की इन मिनी बजट फिल्मों के आगे भी नहीं टिक पाया बॉलीवुड, मुंह की खानी पड़ी थी

Wed, 19 Oct 2022 03:59 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 19 Oct 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
South Bollywood low budget movies released in 2022 and their box office collection Kantara Karthikeya 2
बॉलीवुड और साउथ की कम बजट की फिल्मों का कलेक्शन - फोटो : social media

सिनेमाघरों में इस समय कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन धमाल मचा रहा है। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मिथकों, किवदंतियों और रहस्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई 'कांतारा' अपने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही धमाल मचा चुकी है और अब ये हिंदी पट्टी लोगों को भी काफी पसंद आ रही है। 'कांतारा' को महज 16 करोड़ की लागत से बनाया गया है और दुनिया भर में ये फिल्म अब तक 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस साल कांतारा से पहले भी साउथ और बॉलीवुड की कई कम बजट की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कि साउथ और बॉलीवुड की इन फिल्मों में किसने मारी बाजी।



Thank God: कानूनी पचड़ों में फंसी अजय-सिद्धार्थ की थैंक गॉड, 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

South Bollywood low budget movies released in 2022 and their box office collection Kantara Karthikeya 2
बधाई दो, झुंड - फोटो : social media

2022 में रिलीज हुईं बॉलीवुड की कम बजट की फिल्में
साल 2022 की शुरुआत में फरवरी में फिल्म बधाई दो रिलीज हुई थी। राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर यह फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। इसके बाद मार्च महीने में स्पोर्ट्स ड्रामा 'झुंड' रिलीज हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र की सामाजिक कार्यकर्ता विजय बारसे की भूमिका अदा की थी। इसके बाद फिल्म अनेक ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसमें आयुष्मान खुराना एक अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाते दिखे थे। फिल्म शाबास मिथु एक स्पोर्ट्स ड्रामा थी, जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू दिखाई दीं। वहीं जून में तापसी की फिल्म दोबारा रिलीज हुई थी जो सस्पेंस थ्रिलर थी, तो चलिए जान लेते हैं, इन फिल्मों का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Bhediya Trailer: वरुण धवन के एक्शन पर फिदा हुए फैंस, यूजर्स बोले- जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है

 

 

South Bollywood low budget movies released in 2022 and their box office collection Kantara Karthikeya 2
अनेक, शाबाश मिथु - फोटो : social media
फिल्म बजट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ में)
बधाई दो 35 करोड़ 16.89
झुंड 30 करोड़ 14.7
अनेक 40 करोड़ 6.26
शाबाश मिथु 28 करोड़ 2.25
दोबारा 30 करोड़ 5.35
विज्ञापन
विज्ञापन
South Bollywood low budget movies released in 2022 and their box office collection Kantara Karthikeya 2
मेजर, कार्तिकेय 2 - फोटो : social media

साल 2022 में रिलीज हुईं साउथ की कम बजट की फिल्में
इस साल साउथ सिनेमा की कम बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी को देखते हुए कई फिल्मों को हिंदी में भी रिलीज किया गया। मई महीने में फिल्म मेजर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जो मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन पर आधारित थी, वहीं इसके बाद रक्षित शेट्टी की फिल्म '777 चार्ली', मृणाल और सलमान दिलकीर की 'सीता रामम', अभिनेता निखिल सिद्धार्थ स्टारर 'कार्तिकेय 2' और धनुष की फिल्म थिरुचित्राम्बलम रिलीज हुई थी।
 

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को कहा- ‘आई लव यू’? अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर बताई वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन
South Bollywood low budget movies released in 2022 and their box office collection Kantara Karthikeya 2
777 चार्ली , सीता रामम - फोटो : social media
फिल्म बजट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ में)
मेजर 25 करोड़ 44.7
777 चार्ली 15 करोड़ 82.4
सीता रामम 30 करोड़ 65.9
कार्तिकेय 2 30 करोड़ 83.6
थिरुचित्राम्बलम 30 करोड़ 66.9
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed